• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, April 19, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जानें कौन हैं Kush Maini? जिन्होंने फहराया भारत का परचम, F2 race जीतने वाले बने पहले भारतीय

sports_master by sports_master
May 27, 2025
in विविध
0
जानें कौन हैं Kush Maini? जिन्होंने फहराया भारत का परचम, F2 race जीतने वाले बने पहले भारतीय

भारतीय रेसर कुश मैनी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल,कुश ने मोनाको ग्रां प्री जैसी दुनिया  की सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित रेस में पहली बार एक भारतीय ने जीत का परचम लहराया है। कुश मैनी ने फॉर्मूला 2 की स्प्रिंट रेस में बेहतरीन ड्राइविंग करते हुए इतिहास रच दिया।

शुरुआत से लेकर आखिरी लैप तक उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की। ये पल सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल बना। कुश की ये जीत ये साबित करती है कि अब भारतीय रेसर्स भी इंटरनेशनल मोटरस्पोर्ट्स में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारतीय रेसिंग ड्राइवर कुश मैनी ने मोटरस्पोर्ट की दुनिया में इतिहास रच दियाहै। 25 वर्षीय कुश ने मोनाको ग्रां प्री में फॉर्मूला 2 स्प्रिंट रेस जीतकर एक कारनामा किया। वह इस प्रतिष्ठित रेस को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। DAMS lucas Oil टीम के लिए रेस करते हुए उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रखी और बेहतरीन अंदाज में जीत हासिल की। कुश की ये जीत न केवल उनके करियर की पहली F2 जीत है, बल्कि ये उनके लिए पहला पोडियम फिनिश भी है। उन्होंने पूरे 30 लैप तक मोनाको की संकरी और चुनौतीपूर्ण सड़कों पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया।

F2 के नियमों के अनुसार, फीचर रेस के लिए कुश ने P10 पर क्वालीफाई किया था, जिसके चलते उन्हें शनिवार की स्प्रिंट रेस में रिवर्स ग्रिड के कारण पोजिशन मिली। कुश ने इस मौके का फायदा उठाया और पूरे आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज की। रेस के बाद उन्होंने कहा कि, P1 और मोनाको में जीतने वाला पहला भारतीय बनना बहुत बड़ा सम्मान है। ये सपना सच होने जैसा है। मैं अपनी टीम DAMS और सभी समर्थकों का दिल से धन्यवाद करता हूं। हम आगे भी इसी मेहनत करते रहेंगे।

कौन हैं कुश मैनी?

कुश मैनी का रेसिंग करियर 2016 में इटालियन F4 से शुरू हुआ था। वह ब्रिटिश F3, F3 एशिया और FIA F3 जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। 2022 में उन्होंने FIA F3 में 13वां स्थान हासिल किया था और अब वह F2 में अपने तीसरे सीजन में हैं। इसके अलावा वह BWT Alpine F1 टीम के रिजर्व ड्राइवर भी हैं। कुश के परिवार का भी मोटरस्पोर्ट से गहरा नाता है उनके भाई अर्जुन मैनी भी F2 रेसर रह चुके हैं और उनके चाचा चेतन मैनी भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जाने जाते हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात, प्रियांश-इंग्लिस चमके

पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात, प्रियांश-इंग्लिस चमके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us