• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा के बारे में टिप्पणी करने से बचे अरशद नदीम

sports_master by sports_master
May 24, 2025
in एथलेटिक्स
0
नीरज चोपड़ा के बारे में टिप्पणी करने से बचे अरशद नदीम

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के नीरज चोपड़ा पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। चोपड़ा को हाल में स्थगित हुए एनसी क्लासिक टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के इस एथलीट को आमंत्रित करने पर ट्रोल किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। नीरज ने पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट को इस हमले से पहले प्रतियोगिता के लिए निमंत्रण दिया था। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर फिर भी काफी आलोचना की गई। नदीम ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘भारत के साथ चल रहे संघर्ष के कारण मैं नीरज के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक गांव से हूं और मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं और मेरा परिवार हमेशा अपनी सेना के साथ खड़ा रहेगा। ’’ चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक में नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने 15 मई को डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण से पहले कहा था कि वह और नदीम कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे। एनसी क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता का नाम इस भारतीय स्टार के नाम पर रखा गया है जिसे 24 मई को बेंगलुरु में कराया जाना था लेकिन पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया था।

नदीम ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा कहा है कि मैं हमेशा खुद से प्रतिस्पर्धा करता हूं और मेरा लक्ष्य एक दिन 100 मीटर का आंकड़ा छूना है। ’’ उन्होंने कहा कि अगर चोपड़ा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो ‘‘यह उनके लिए अच्छा है। ’’ चोपड़ा ने हाल में डायमंड लीग प्रतियोगिता के दोहा चरण में 90.23 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो से 90 मीटर का आकंड़ा पार किया और रजत पदक जीता।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शुभ्मन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

शुभ्मन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us