नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान हर मैच में एक से बढ़कर एक अजूबा देखने को मिलता रहता है। गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी या फील्डिंग, लेकिन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप एशिया रीजन के क्वालीफायर मैच में कुछ ऐसा हुआ जो इससे पहले कभी ना तो देखा गया और सुना गया था। यह मैच यूएई और कतर महिला टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंकॉक में था।
कतर के खिलाफ इस मैच में यूएई की टीम ने तूफानी शुरुआत की थी। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी थी, लेकिन 16 ओवर पूरा होने के बाद जो हुआ वह क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। दरअसल इस मैच में यूएई के 10 बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हुए। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब टीम अच्छी स्थिति में थी ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट होने के लिए कहा गया।


