मुंबई।भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने गोवा से खेलने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। 23 साल के ओपनर ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अपने NOC को वापस लेने की अपील की है।
जायसवाल ने एक महीने पहले NOC मांगा था जायसवाल एक महीने पहले MCA को एक मेल करके NOC मांगा था। तब MCA के एक अधिकारी ने कहा था- ‘उनका यह फैसला चौकाने वाला है, लेकिन उसने कुछ न कुछ सोचा होगा। उसने खुद को रिलीज करने की मांग की।’रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने यशस्वी को कप्तान बनाने का ऑफर दिया था। संघ के सचिव शांभा देसाई ने जायसवाल को कप्तान बनाने के सवाल पर कहा था- ‘हां, यह हो सकता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेला है। जब वे नेशनल ड्यूटी में नहीं होंगे और घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध होंगे। तो उसने कप्तान बनाया जाएगा।



