कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को IPL के 53वें मुकाबले में 207 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। कोलकाता ने IPL में 29वीं बार 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया है।
जवाबी पारी में राजस्थान ने 16 विकेट में 6 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। रियान पराग और शुभम दुबे क्रीज पर हैं। रियान पराग ने लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए। उन्होंने मोइन अली के ओवर में 5 और वरुण चक्रवर्ती के ओवर में छठा छक्का लगाया। वे IPL इतिहास में लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बैटर बने हैं।
शिमरोन हेटमायर (29 रन) को हर्षित राणा ने आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने वनिंदू हसरंगा और ध्रुव जुरेल को शून्य पर आउट किया। मोइन अली ने यशस्वी जायसवाल (34 रन) और डेब्यू मैच खेल रहे कुनाल सिंह राठौर (शून्य) के विकेट झटके। वैभव सुर्यवंशी (4 रन) को वैभव अरोड़ा ने रहाणे के हाथों कैच कराया। अरोड़ा ने 18वीं बार लेफ्टी बैटर को आउट किया।
KKR से आंद्रे रसेल 25 बॉल पर 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके मारे। रिंकू सिंह 6 बॉल पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 44, रहमनुल्लाह गुरबाज ने 35 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 30 रन का योगदान दिया। जोफ्रा आर्चर, युद्धवीर सिंह, महीश तीक्षणा और कप्तान रियान पराग को एक-एक विकेट मिला।

रियान पराग ने लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के लगा दिए हैं। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की पहली बॉल पर सिक्स लगाया। उन्होंने पिछले ओवर में मोइन अली के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे।
रियान पराग ने 13वां ओवर डाल रहे मोइन अली के ओवर में लगातार 5 छक्के मारे। उन्होंने इस ओवर से 33 रन लिए और शिमरोन हेटमायर के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की।

