नई दिल्ली: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने पिछले 10 महीने में दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है। उससे पहले 11 साल तक भारत एक भी आईसीसी टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाया था। 2007 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाले रोहित 38 साल के हो गए हैं। अभी वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं
पत्नी ने दी बर्थडे की बधाई
रोहित शर्मा को उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने जन्मदिन की बधाई दी। रितिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कियाा। रितिका ने तीन फोटो शेयर की। एक में रोहित का बेटा अहान भी है लेकिन रितिका ने उसके चेहरे पर इमोजी लगा दी है। पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारे रो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही रेड हार्ट वाली इमोजी भी लगाई।
2015 में हुई थी शादी
रितिका सजदेह रोहित शर्मा की मैनेजर थीं। दोनों की मुलाकात युवराज सिंह के जरिए हुई थी। साल 2008 में ब्रांड शूटिंग के दौरान रोहित और रितिका सजदेह की मुलाकात हुई। इसके बाद रोहित शर्मा ने रितिका को अपना मैनेजर बना लिया। अप्रैल 2015 में रोहित ने रितिका को मुंबई की बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर शादी के लि प्रपोज किया था। इसी मैदान से रोहित के करियर की शुरुआत हुई थी। उसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
आईपीएल में फॉर्म में लौटे रोहित
रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत खराब रही थी। पहले मैच में उनका खाता नहीं खुला। उसके बाद भी लगातार फेल हो रहे थे। लेकिन पिछले तीन मैचों में रोहित ने दो फिफ्टी लगाई है। मुंबई इंडियंस भी लय हासिल कर चुकी है और पिछले 5 मैचों में 5 जीत के साथ पॉइंट टेबल के टॉप-4 टीमों में शामिल है।


