• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2025 का गणित:दिल्ली को हराकर टेबल टॉपर बनी RCB, मुंबई इंडियंस तीसरे नंबर पर पहुंची; कोहली बने टॉप स्कोरर

sports_master by sports_master
April 28, 2025
in आईपीएल
0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 46 मैच खत्म हो चुके हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रन से हराया। वहीं रात के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। इन नतीजों से पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1 और MI नंबर-3 पर पहुंच गई।

लखनऊ की राह मुश्किल हुई

रविवार को पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स 161 रन ही बना सकी। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में 162 रन बनाए। बेंगलुरु ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

  • लखनऊ को 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार मिली। टीम 10 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। LSG को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए चारों मैच जीतने ही होंगे।
  • मुंबई को 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार मिली। टीम 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। MI को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 4 में से 3 मैच जीतने होंगे।
  • दिल्ली को 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार मिली। टीम 12 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। DC को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 5 में से 3 मैच जीतने होंगे।
  • बेंगलुरु को 10 मैचों में 7 जीत और 3 हार मिली। टीम 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 4 में से 2 मैच जीतने होंगे।

आज टॉप पर पहुंच सकती है गुजरात

IPL में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में मैच होगा। GT 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के बाद 12 पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर है। आज राजस्थान को हराकर टीम 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच सकती है, क्योंकि उनका रन रेट नंबर-1 पर मौजूद RCB से बेहतर है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
केएल राहुल और संजीव गोयनका को लेकर अमित मिश्रा का बड़ा दावा

केएल राहुल और संजीव गोयनका को लेकर अमित मिश्रा का बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us