• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट खेला जाएगा:15-15 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी 6-6 टीमें

sports_master by sports_master
April 10, 2025
in क्रिकेट
0
लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट खेला जाएगा:15-15 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी 6-6 टीमें

2023 में खेले गए एशियन गेम्स में क्रिकेट को तीसरी बार जगह मिली थी। इससे पहले इसे 2010 और 2014 में शामिल किया था। 2023 में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता था, यह फोटो उसी समय की है। - Dainik Bhaskar
2023 में खेले गए एशियन गेम्स में क्रिकेट को तीसरी बार जगह मिली थी। इससे पहले इसे 2010 और 2014 में शामिल किया था। 2023 में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता था, यह फोटो उसी समय की है।

ओलिंपिक गेम्स 2028 में क्रिकेट के मेंस और विमेंस दोनों ही कैटेगरी में कुल 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका ऐलान इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने बुधवार को किया।

दोनों कैटेगरी में सभी छह टीमें अपने-अपने स्क्वॉड में 15 मेंबर्स चुन सकती हैं। ओलिंपिक में क्रिकेट को पिछले साल शामिल किया गया था। इसमें क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट को चुना गया है।

ओलिंपिक में क्रिकेट केवल एक बार खेला गया

यह फोटो 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट इवेंट की है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था।
यह फोटो 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट इवेंट की है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था।

ओलिंपिक में क्रिकेट केवल एक बार शामिल हुआ था। ओलिंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होगी। इससे पहले क्रिकेट 1900 के पेरिस ओलिंपिक में शामिल हुआ था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता था। दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था।

क्वालिफिकेशन प्रोसेस के बारे में अब तक जानकारी नहीं क्रिकेट इवेंट्स किस वेन्यू पर खेले जाएंगे, फिलहाल इसका ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि न्यूयॉर्क मैचों की मेजबानी करने की रेस में है। अभी तक 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में अमेरिका का खेलना तय माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें मेजबान कोटे का फायदा मिलेगा। इसका मतलब होगा कि अमेरिका के अलावा पांच और टीमें हिस्सा ले सकेंगी और उन्हें क्वालिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।

कॉमनवेल्थ में दो बार खेला गया क्रिकेट क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 2 बार 1998 और 2022 में शामिल किया गया है। वहीं एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में तीन बार क्रिकेट को जगह मिली। 2023 एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में अपनी टीमें भेजीं और दोनों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता।

351 मेडल इवेंट्स होंगे 2028 ओलिंपिक में कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे, जो पेरिस 2024 के 329 इवेंट्स से 22 ज्यादा हैं। कुल एथलीटों की संख्या 10,500 रखी गई है। इनमें 5,333 विमेंस और 5,167 मेंस एथलीट शामिल हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी को छोड़ 4 करोड़ रुपये के कैश प्राइज को चुना, हरियाणा सरकार ने दिया था ऑप्शन

विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी को छोड़ 4 करोड़ रुपये के कैश प्राइज को चुना, हरियाणा सरकार ने दिया था ऑप्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us