चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL 2025 में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) 18 रन से हराया। पंजाब को सीजन में तीसरी जीत मिली है।
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को 220 रन चेज कर रही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। डेवोन कॉन्वे 49 बॉल पर 69 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। एमएस धोनी ने 12 बॉल पर 27 रन बनाए। लॉकी फर्ग्यूसन को 2 विकेट मिले।
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 42 बॉल पर 103 रन बनाए। उन्होंने 39 बॉल पर शतक पूरा किया। प्रियांश के अलावा, शशांक सिंह 52 और मार्को यानसन 34 रन पर नाबाद रहे। खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन को 2-2 विकेट मिले।
प्रियांश आर्या की 39 बॉल पर सेंचुरी, 9 छक्के लगा चुके
प्रियांश आर्या ने 13वें ओवर में शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 39 बॉल पर शतक पूरा किया है। प्रियांश IPL में सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले यूसुफ पठान ने 2009 में 37 बॉल पर शतक बनाया था। सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम पर हैं। गेल 30 बॉल पर सेंचुरी बना चुके हैं।
- पंजाब ने इस सीजन में तीसरी जीत हासिल की है। 4 मैचों के बाद टीम के पास 6 अंक हैं। टीम चौथे स्थान पर है।
- चेन्नई लगातार चौथा मैच हारी है। टीम के पास 5 मैच के बाद 2 अंक हैं। CSK नौवें नंबर पर है।


