कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहली प्रस्तुति श्रेया घोषाल ने दी। उन्होंने भूल भुलैया फिल्म के गाने मेरे ढोलना सुन…पहला गाना गाया। उसके बाद मेरे ढोलना सुन…, घूमर-घूमल और कर हर मैदान फतह गाया। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने मलंग-मलंग में डांस किया। पंजाबी सिंगर करण औजला की परफॉर्मेंस जारी है। अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन भी परफॉर्म कर सकते हैं।
शाहरुख एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंच गए थे। वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करेंगे। सलमान खान के भी पहुंचने की उम्मीद है। वे अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं।


