• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने हाथ जोड़कर की ये अपील, डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

sports_master by sports_master
March 21, 2025
in क्रिकेट
0
IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने हाथ जोड़कर की ये अपील, डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय क्रिकेटर्स अक्सर अपने लिंकअप और तलाक के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं क्रिकेट और ग्लैमर का बेहद नजदीक का नाता है। जहां क्रिकेट की बात होती है वहां ग्लैमर अपने आप ही आ जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों हो रहा है।

दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच लिंकअप की अफवाहें जोरों पर हैं। लेकिन अब सिराज ने खुद इन अफवाहों को गलत बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सिराज पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में हैं और ऐसी अफवाहें हैं कि वह अभिनेत्री माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं। मीडिया लगातार दोनों से इस पर सवाल पूछ रही है, लेकिन दोनों ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। माहिरा शर्मा ने हाल ही में कहा था कि किसी का कुछ नहीं है और मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। मीडिया के द्वारा माहिरा से पूछा गया कि उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम कौ है और वो किसको सपोर्ट कर रही हैं साथ ही उनके सामने गुजरात टाइटंस का भी जिक्र किया गया।

इन सभी बातों के बीच मोहम्मद सिराज ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मीडिया से हाथ जोड़कर अनुरोध किया है कि वो इस तरह के सवाल ना पूछें और सारी बातें निराधार हैं। उन्होंने लिखा कि मैं पैपराजी से अनुरोध करता हूं कि वो मेरे आस-पास सवाल ना पूछें। ये पूरी तरह से झूठ और निराधार है। मुझे उम्मीद है कि ये खत्म हो जाएगा।

फिलहाल, सिराज इस सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। गुजरात ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन के लिए आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद जीतेगी अपना दूसरा खिताब? जानें टीम का इतिहास, रिकॉर्ड्स और फुल स्क्वॉड

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद जीतेगी अपना दूसरा खिताब? जानें टीम का इतिहास, रिकॉर्ड्स और फुल स्क्वॉड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us