फ्रेंचाइजी का इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने अगस्त 2021 में दो नई टीमों के लिए निविदा आमंत्रण जारी किया। कुल 22 कंपनियों ने रुचि दिखाई, लेकिन नई टीमों के लिए उच्च शुरुआती कीमत के साथ, केवल छह गंभीर बोलीदाता सामने आए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी के लिए तीन कंपनियों या व्यक्तियों के एक संघ को बोली लगाने की अनुमति दी। 7,090 करोड़ की बोली के साथ, संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के संचालन के अधिकार जीते।
टीम का इतिहास
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने डेब्यू सीजन 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन खिताब से दूर हो गई। इसके बाद 2023 में भी केएल राहुल की अगुवाई में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी। वहीं 2024 में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही और टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। वहीं अभी तक टीम एक भी खिताब जीतने में असफल रही है।
LSG ने लगाई IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने इतिहास रचा। टीम ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। जिसके बाद आगामी सीजन के लिए लखनऊ ने पंत को टीम का कप्तान बनाया है। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं। वहीं साल 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जांयट्स की कप्तानी केएल राहुल ने निभाई। लेकिन इस बार उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटने नहीं किया और वो अब आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे।
लखनऊ सुपर जांयट्स का फुल स्क्वॉड
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई।


