• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Saina Nehwal Birthday: ओलंपिक में मेडल जीत साइना नेहवाल ने लहराया देश में परचम, आज मना रही 35वां जन्मदिन

sports_master by sports_master
March 17, 2025
in बैडमिंटन
0
Saina Nehwal Birthday: ओलंपिक में मेडल जीत साइना नेहवाल ने लहराया देश में परचम, आज मना रही 35वां जन्मदिन

हैदराबाद।भारत में रुढ़िवादी सोच की वजह से हर साल न जाने कितनी ही बेटियों को दुनिया में आने से पहले मार दिया जाता है। भले ही भारत में बेटियों को शक्ति का रूप माना जाता है, लेकिन हमारे समाज की मानसिकता है कि बेटा घर के वंश को आगे बढ़ाएगा। लेकिन बेटियों ने यह कई बार साबित किया है कि अगर उनको मौका मिले तो वह चांद पर भी परचम लहरा सकती हैं। ऐसी ही कुछ कहानी भारत की चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की है।

बता दें कि आज ही के दिन यानी की 17 मार्च को साइना नेहवाल अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। बताया जाता है कि जब साइना नेहवाल का जन्म हुआ था, तो उनकी दादी ने एक महीने तक उनका चेहरा नहीं देखा था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर साइना नेहवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

 

जन्म और परिवार

हरियाणा के हिसार जिले में 17 मार्च 1990 में साइना नेहवाल का जन्म हुआ था। साइना की दादी को बेटा चाहिए था, जोकि उनके वंश को आगे बढ़ा सके। लेकिन जब साइना का जन्म हुआ तो उनकी दादी ने एक महीने तक उनका चेहरा नहीं देखा था। लेकिन साइना की मां उषा नेहवाल ने हमेशा अपनी बेटी का साथ दिया। दरअसल, साइना की मां भी बैडमिंटन प्लेयर थीं और राज्य स्तर पर बैडमिंटन खेली थीं। शुरूआत में साइना कराटे में अपना करियर बनाना चाहती थीं। लेकिन बाद में वह अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए 8 साल की उम्र में बैडमिंटन की रैकेट पकड़ ली।

 

बैडमिंटन टूर्नामेंट

शुरूआत में साइना नेहवाल ने हिसार में बैडमिंटन की ट्रेनिंग ली और फिर उन्होंने हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने से शुरू की थी। कोच नानी प्रसाद की देखरेख में वह बहुत कम समय में सफलता पाने लगी। साल 2009 में साइना ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। बता दें कि यह खिताब पाने वाली साइना नेहवाल पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं।

 

लंदन ओलंपिक

साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भी साइना नेहवाल ने महिला के सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर सनसनी मचा दी थी। इस ओलंपिक में वह मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनीं। उनके सामने बड़ी से बड़ी खिलाड़ी भी नहीं ठहर पाती थीं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साल 2018 में साइना नेहवाल ने मिक्स्ड प्रतियोगिता में सोने का तमगा हासिल किया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अवनीत कौर और शुभमन गिल एक-दूसरे को कर रहे डेट?

अवनीत कौर और शुभमन गिल एक-दूसरे को कर रहे डेट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us