दुबई।रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने कहा कि रोहित और विराट दोनों में अभी क्रिकेट बचा है।रोहित शर्मा अगले 2 साल संन्यास नहीं लेंगे। वे पूरी तरह फिट हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोग उनके रिटायरमेंट के पीछे क्यों पड़े हैं।’
यह कहना है भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का। 37 साल के रोहित शर्मा ने रविवार को भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जिताया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। रोहित ने फाइनल मैच में 76 रन की अहम पारी खेली। रोहित ने भी मैच के बाद कहा कि जैसा चल रहा है वैसा चलता रहेगा। मैं अभी संन्यास नहीं ले रहा हूं।
फाइनल जीतने के बाद दिनेश लाड ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने रोहित के संन्यास, ऊनकी कप्तानी और उनके मोटापे पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए।
मुझे लगता है कि रोहित-विराट दोनों में क्रिकेट बचा हुआ है और वे दो साल तक खेल सकते हैं। मुझे एक बात समझ नहीं आ रही है कि लोग रोहित के संन्यास के पीछे क्यों पड़े हैं।

अभी टीम इंडिया के पास रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों का विकल्प नहीं है। ऐसा नहीं है कि हमारे पास युवा खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं, या उनके पास क्षमता नहीं है। अभी युवा खिलाड़ियों को अनुभव की जरूरत है। मुझे अभी तक उनके जैसी क्लेवरनेस किसी में नहीं दिख रही है।


