• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित की कप्तानी में लगातार चौथा ICC फाइनल खेलेगा भारत:

sports_master by sports_master
March 9, 2025
in क्रिकेट
0
रोहित की कप्तानी में लगातार चौथा ICC फाइनल खेलेगा भारत:

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट में लगातार चौथा फाइनल खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 9 मार्च को भारत का सामना दुबई में न्यूजीलैंड से होगा। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप के रूप में एक ही खिताब जिता सके, उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली।

टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2013 में खिताब जीता, लेकिन 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। अब रोहित की कप्तानी में टीम के पास 12 साल बाद इस ICC खिताब को जीतने का मौका है।

रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन…

कप्तान रोहित ने 87% ICC मैच जिताए

रोहित शर्मा ने 2 टी-20 वर्ल्ड कप, 1 वनडे वर्ल्ड कप, 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी की। इन 5 ICC टूर्नामेंट में भारत ने 30 मैच खेले, 26 जीते और महज 4 में टीम को हार मिली।

हालांकि रोहित ने जो 4 मैच गंवाए, उनमें से 3 मुकाबले नॉकआउट स्टेज में रहे। इनमें भी 2 हार फाइनल में मिलीं। केवल 1 बार उन्हें एक ही टूर्नामेंट में 2 हार मिली, यह टूर्नामेंट 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप था। तब टीम को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हरा दिया था।

ICC टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सफल कप्तान

ICC के 4 टूर्नामेंट होते हैं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी। इनमें भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं। जिन्होंने टीम को 69% मैच जिताए। उनके नाम ICC के 3 टाइटल भी रहे। रोहित मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम 1 ही टाइटल जीत सकी है।

ICC वनडे टूर्नामेंट में रोहित को 93% सफलता

ICC के 2 वनडे टूर्नामेंट में रोहित ने 15 बार भारत की कप्तानी की। 14 में टीम को जीत और महज 1 में हार मिली। हालांकि, यह हार 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली। जिसने भारत से घर में हुए वर्ल्ड कप को जीतने का सपना छीन लिया था।

रोहित की कप्तानी में 75% वनडे जीता भारत

रोहित ने 2017 में पहली बार भारत की वनडे कप्तानी की थी। उन्होंने तब से अब तक 55 मैचों में कप्तानी की और 41 में टीम को जीत दिलाई। टीम ने महज 12 मैच गंवाए। 1 मैच बेनतीजा और 1 टाई भी रहा। यानी सक्सेस रेट 75% का रहा।

जीत% में भारत के सबसे सफल कप्तान

रोहित ने भारत को करीब 75% वनडे जिताए। 50 से ज्यादा वनडे में भारत को लीड करने वाले कप्तानों में यह बेस्ट जीत प्रतिशत है। 68% जीत के साथ विराट कोहली दूसरे और 55% जीत के साथ एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, धोनी इकलौते भारतीय कप्तान रहे, जिन्होंने भारत को 100 से ज्यादा वनडे जिताए।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 25 साल बाद आज भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 25 साल बाद आज भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us