• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

केएल राहुल ने कहा- शमी और रोहित फिट:न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध होंगे; दोनों ने दुबई में प्रैक्टिस की

sports_master by sports_master
March 1, 2025
in क्रिकेट
0
केएल राहुल ने कहा- शमी और रोहित फिट:न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध होंगे; दोनों ने दुबई में प्रैक्टिस की

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के फिटनेस पर अपडेट दिया है। राहुल ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, रोहित और शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप मैच में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। भारत का अगला मैच रविवार (2 मार्च) को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान शमी मुश्किल में दिखे थे और कुछ समय के लिए मैदान से बाहर गए थे। वहीं, रोहित को भी हैमस्ट्रिंग में समस्या महसूस हुई थी, वे भी कुछ समय के लिए फिल्ड से बाहर गए थे।

राहुल ने कहा, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इतना पता है कि हर कोई ठीक है। मुझे जहां तक पता है किसी के भी मैच मिस करने की चिंता नहीं है।

रोहित ने शुक्रवार को दुबई में प्रैक्टिस की टीम इंडिया ने शुक्रवार रात को ICC अकादमी में प्रैक्टिस की। इसमें रोहित ने नेट्स में जमकर बैटिंग की। इससे पहले रोहित बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में मैदान में आए थे लेकिन, प्रैक्टिस नहीं की थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे शायद अगला मैच ना खेले, लेकिन राहुल ने अब इसे भी साफ कर दिया था।

शुक्रवार को ICC अकादमी में प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली।
शुक्रवार को ICC अकादमी में प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली।
शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद शमी।
शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद शमी।

मैं लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हूं- राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में बदलाव को लेकर राहुल ने कहा, मैं लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हूं। मैं इस स्थिति में पहले रहा हूं जब आपके पास खिलाड़ियों को आजमाने का मौका होता है। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह चैंपियंस ट्रॉफी में होगा या नहीं। हमें सेमीफाइनल से पहले एक ही दिन का ब्रेक मिला है। अभी छह दिन का ब्रेक है और हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ियों को मौका मिले। यह मेरा विचार है, लेकिन पता नहीं कल शायद कुछ और हो।

भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत ने अपने पहले लीग मैच में बांग्लादेश को और दूसरे लीग मैच में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहले ही अपना स्थान पक्का कर लिया है। पहला सेमीफाइनल 4 और दूसरा 5 मार्च को खेला जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
प्राग मास्टर्स में प्रज्ञानानंदा ने पहली जीत दर्ज की, अरविंद ने एकल बढ़त हासिल की

प्राग मास्टर्स में प्रज्ञानानंदा ने पहली जीत दर्ज की, अरविंद ने एकल बढ़त हासिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us