• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

FIH Pro League : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

sports_master by sports_master
February 24, 2025
in क्रिकेट
0
FIH Pro League : जीत के क्रम को इंग्लैंड के खिलाफ दोहराने उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम

इंदौर।आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने से ऊंची रैंकिंग वाली इंग्लैंड टीम के खिलाफ सोमवार को एफआईएच प्रो लीग के मैच में इसी लय को कायम रखने के इरादे से उतरेगी। टूर्नामेंट में औसत शुरूआत के बाद जीत की राह पर लौटी भारतीय टीम छह मैचों में 12 अंक लेकर फिलहाल चौथे स्थान पर है और घरेलू चरण पूरा होने से पहले और सफलता अर्जित करना चाहेगी।

दूसरी ओर इंग्लैंड छह मैचों में 13 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जिसे पिछले मैच में स्पेन ने 4 . 1 से हराया। पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने नये सत्र में आशातीत शुरूआत नहीं की। स्पेन और जर्मनी के खिलाफ भारत को मिली जुली सफलता मिली। स्पेन ने उसे 3 . 1 से हराया जबकि पेरिस खेलों में कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने इसी स्पेनिश टीम को मात दी थी।

रिटर्न मैच में भारत ने हालांकि स्पेन पर 2 . 0 से जीत दर्ज की। पेनल्टी कॉर्नर भारत की कमजोर कड़ी बना हुआ है और इसी वजह से जर्मनी ने उसे 4 . 1 से हराया। कप्तान और अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की वापसी से हालांकि भारत ने दूसरे मैच में एक गोल से जीत हासिल की। आयरलैंड पर दोनों मैचों में जीत के बाद भारत का मनोबल बढा होगा।

भारत के लिये मनदीप सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, नीलम सेस, अभिषेक और शमशेर ने पिछले दो मैचों में 3 . 1 और 4 . 0 से मिली जीत में गोल दागे। वहीं इंग्लैंड ने शूटआउट में जीत दर्ज करने के बाद स्पेन के खिलाफ दूसरा मुकाबला 1 . 4 से गंवा दिया। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम अब पांचवीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के खिलाफ जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी।

इंग्लैंड की उम्मीदों का दारोमदार अनुभवी सैम वार्ड पर होगा जो अब तक लीग के इस सत्र में नौ गोल कर चुके हैं और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के लिये हालांकि भारत की रक्षापंक्ति को भेदना उतना आसान नहीं होगा जो प्रो लीग 2024 . 25 में बेहतरीन फॉर्म में है। भारत ने अब तक सिर्फ आठ गोल गंवाये हैं और नौ टीमों में वह सबसे कम गोल गंवाने वाली टीम है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में विदेशी टीमों और फैंस पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने दी किडनैपिंग की धमकी

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में विदेशी टीमों और फैंस पर मंडराया खतरा, आतंकी संगठन ने दी किडनैपिंग की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us