• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND-PAK चैंपियंस ट्रॉफी मैच के मोमेंट्स

sports_master by sports_master
February 23, 2025
in क्रिकेट
0
IND-PAK चैंपियंस ट्रॉफी मैच के मोमेंट्स

दुबई।चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का टारगेट दिया है। दुबई स्टेडियम में कुलदीप यादव के 3 विकेट के चलते पाकिस्तान की पारी 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई। सऊद शकील ने 62 रन बनाए।
पहली पारी में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने ट्रॉफी प्रेजेंट की। बुमराह मैच देखने आए। अक्षर की डायरेक्ट हिट पर इमाम आउट हुए। हर्षित राणा ने मोहम्मद रिजवान का कैच छोड़ा। विराट कोहली भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले प्लेयर बने। वहीं कुलदीप यादव ने 300 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए।

पढ़िए पाकिस्तान की पारी के टॉप-11 मोमेंट्स

फैक्ट्स

  • भारतीय टीम वनडे में लगातार 12वां टॉस हार गई। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से कप्तान रोहित शर्मा एक भी टॉस नहीं जीत सके हैं। इससे पहले, नीदरलैंड ने मार्च 2011 से अगस्त 2013 तक 11 टॉस हारे थे।
  • पहले बैटिंग कर रही पाकिस्तान ने शुरुआती 20 ओवर में 65.4 प्रतिशत डॉट बॉल खेलीं।
  • कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने सलमान आगा को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ खेले 6 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं।
  • विराट कोहली भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले प्लेयर बने। उनके अब 158 कैच हो गए हैं। रिकॉर्ड्स में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिनके 156 कैच हैं।
विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर डाइव लगाकर नसीम शाह का कैच लिया।
विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर डाइव लगाकर नसीम शाह का कैच लिया।

1. इरफान पठान ट्रॉफी लेकर आए

ट्रॉफी के साथ इरफान पठान।
ट्रॉफी के साथ इरफान पठान।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान टूर्नामेंट की ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। पठान ने जनवरी 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था।

भारतीय फैंस की तरफ ट्रॉफी दिखाते हुए इरफान।
भारतीय फैंस की तरफ ट्रॉफी दिखाते हुए इरफान।

2. बुमराह मैच देखने पहुंचे

जसप्रीत बुमराह सभी ICC अवॉर्ड के साथ।
जसप्रीत बुमराह सभी ICC अवॉर्ड के साथ।

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह दुबई स्टेडियम में भारत-पाक मुकाबला देखने पहुचें। बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे, चोटिल होने की वजह से वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। स्टेडियम में उन्हें ICC प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें कुल 4 अवॉर्ड मिले।

राष्ट्रगान के समय भारतीय टीम।
राष्ट्रगान के समय भारतीय टीम।
स्टेडियम के बाहर घोड़ों पर बैठकर निगरानी रखते हुए गार्ड।
स्टेडियम के बाहर घोड़ों पर बैठकर निगरानी रखते हुए गार्ड।

3. अभिषेक-तिलक और सूर्या मैच देखने आए

अभिषेक शर्मा (बाएं) और तिलक वर्मा (दाएं) मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे।
अभिषेक शर्मा (बाएं) और तिलक वर्मा (दाएं) मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे।

भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, बैटर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा मैच देखने स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी भी नजर आईं। अभिषेक शर्मा ने हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में शतकीय पारी खेली थी।

सूर्यकुमार यादव (दाएं), रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह (बीच में) और बाईं ओर सूर्यकुमार की पत्नी मैच देखती हुईं।
सूर्यकुमार यादव (दाएं), रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह (बीच में) और बाईं ओर सूर्यकुमार की पत्नी मैच देखती हुईं।

मोहम्मद शमी चोटिल हुए

मोहम्मद शमी 5वें ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे।
मोहम्मद शमी 5वें ओवर में मैदान से बाहर चले गए थे।

मोहम्मद शमी 5वें ओवर में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। यहां फिजियो ने मैदान पर आकर शमी की जांच की, जिसके बाद उन्हें ग्राउंड से बाहर ले जाया गया। हालांकि, शमी ठीक होकर 11वें ओवर में वापस आ गए। उन्होंने 8 ओवर बॉलिंग की।

5. अक्षर के डायरेक्ट हिट पर इमाम आउट

इमाम कुलदीप की बॉल पर अक्षर के डायरेक्ट हिट से रन आउट हुए।
इमाम कुलदीप की बॉल पर अक्षर के डायरेक्ट हिट से रन आउट हुए।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में इमाम-उल-हक रन आउट हुए। यहां कुलदीप के ओवर की दूसरी बॉल पर इमाम ने आगे निकलकर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। मिड ऑन पर खड़े अक्षर पटेल ने स्टंप पर डायरेक्ट हिट लगाया और इमाम रन आउट हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एशियाई धरती पर विराट कोहली के 16000 रन पूरे

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया:कोहली का 51वां वनडे शतक, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us