• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ओसीए ने 2026 एशियाड के लिए ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम का विस्तार किया, भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ीं

sports_master by sports_master
February 21, 2025
in विविध
0
ओसीए ने 2026 एशियाड के लिए ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम का विस्तार किया, भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ीं

नई दिल्ली।एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने 2026 एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम में विस्तार करने का फैसला किया है और अब इसमें 11 खिताब दाव पर लगे होंगे जिससे भारत की पदक संभावनाओं को बढ़ावा मिला है।

ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने चीन के हार्बिन में अपनी बैठक के दौरान स्ट्रीट फाइटर 6, पोकेमॉन यूनाइट, ऑनर ऑफ किंग्स, लीग ऑफ लीजेंड्स – एशियाई खेलों का संस्करण, पबजी – एशियाई खेलों का संस्करण, मोबाइल लीजेंड्स – बैंग बैंग, नाराका: ब्लेडपॉइंट, ग्रैन टूरिज्मो 7, ईफुटबॉल सीरीज और पुयो पुयो चैंपियंस को 2026 एशियाई खेलों में पदक स्पर्धाओं के रूप में शामिल करने को मंजूरी दी।

2022 हांग्झोउ एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स ने सात खिताबों के साथ आधिकारिक पदक स्पर्धा के रूप में शुरुआत की थी। भारत ने इनमें से केवल चार में प्रतिस्पर्धा की थी। भारत में अन्य स्पर्धा प्रतिबंधित थी। छह नए खिताबों को शामिल करने और 2022 के दो खिताबों को हटाने के साथ भारत के ईस्पोर्ट्स दल के बढ़ने की संभावना है। पबजी और मोबाइल लीजेंड्स – बैंग बैंग पर अब भी प्रतिबंध होने के बावजूद दल में बढ़ोतरी होगी।

भारतीय ईस्पोर्ट्स महासंघ के निदेशक और एशियाई ईस्पोर्ट्स महासंघ के उपाध्यक्ष लोकेश सूजी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ ओसीए का ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम को 11 खिताबों तक विस्तारित करने का फैसला भारत के लिए शानदार चीज है। इससे सिर्फ ऐची-नागोया 2026 में पदक जीतने की हमारी संभावनायें ही नहीं बढ़ेंगी बल्कि यह हमारे युवाओं के बीच नए खिताबों के बारे में अधिक जागरूकता और भागीदारी का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
केरल की टीम ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह

केरल की टीम ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us