टीम में 2 स्पिनर और 3 ऑलराउंडर रोहित ने कहा, ‘हमने टीम में 2 ही स्पिनर रखे हैं, बाकी सब ऑलराउंडर हैं। हम स्ट्रेंथ के साथ खेलना पसंद करते हैं। तीनों ऑलराउंडर टीम में कई ऑप्शन देते हैं। हम टीम में ज्यादा स्किल वाले प्लेयर्स को रखना ही चाहते थे। यह ICC का बहुत अहम टूर्नामेंट है, यहां ट्रॉफी जीतने के लिए आपको सबकुछ झोंक देना होता है।
इसमें लेवल ऑफ कॉम्पिटिशन हमेशा ही अच्छा रहता है। लास्ट टाइम जब हम ICC टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ ओपनिंग मैच (2011 वनडे वर्ल्ड कप) में उतरे थे। तब टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा था, 2011 में हम वर्ल्ड कप जीते थे। उसकी अच्छी मेमोरिज हैं।’
1 भी मैच नहीं हार सकते कोहली ने आगे कहा, ‘वनडे फॉर्मेट में जब आपको टी-20 वर्ल्ड कप वाला प्रेशर चाहिए तो उसके लिए चैंपिंयस ट्रॉफी है। टी-20 में भी आपके पास 3-4 मैच ही रहते हैं, अगर आपने 1-2 मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो नुकसान हो सकता है। यहां भी शुरुआती 2 मैच बहुत अहम हैं। इसमें हमें अपना टॉप गेम लाना होता है। प्रेशर पहले मैच से रहता है, इसलिए मुझे यह पसंद है।’



