• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने इंग्लैंड को 142 रन से तीसरे वनडे में हराया:सीरीज 3-0 से जीती

sports_master by sports_master
February 12, 2025
in क्रिकेट
0
ICC वनडे रैंकिंग में गिल नंबर-2 बैटर:टॉप पर बाबर, शुभमन उनसे सिर्फ 5 पॉइंट्स पीछे; आज इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 142 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 34.2 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारत से ओपनर शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई। श्रेयस अय्यर ने 78, विराट कोहली ने 52 और केएल राहुल ने 40 रन बनाए। हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड से एक भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका, आदिल रशीद ने 4 विकेट लिए।

शुभमन गिल के शतक से दहले इंग्लैंड के गेंदबाज

शुभमन गिल के शतक से दहले इंग्लैंड के गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने तीनों ही वनडे मैच में कमाल का खेल दिखाया। खास तौर से तीसरे वनडे में उन्होंने शतक लगाकर कमाल ही कर दिया। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे शुभमन ने 102 गेंद में 112 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम ने 356 रन का स्कोर खड़ा टीम इंडिया की जीत की नीव रखी।

वापसी के बाद से गर्दा उड़ा रहे हैं श्रेयस अय्यर

वापसी के बाद से गर्दा उड़ा रहे हैं श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के लिए अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर से बल्लेबाजी में धूम मचाई। अय्यर ने तीसरे वनडे में 78 रनों की पारी खेली। इस सीरीज में अय्यर के बल्ले से दूसरा अर्धशतक आया। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाज हैरान परेशान दिखे। अय्यर ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 64 गेंद का सामना कर 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

भारत की जीत में विराट कोहली भी चमके

भारत की जीत में विराट कोहली भी चमके

टीम इंडिया की इस जीत में भारतीय क्रिकेय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का भी बल्ला खूब गरजा। मैच में विराट कोहली ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी बेशक धीमी थी, लेकिन टीम लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह अच्छी खबर है कि वह अपने फॉर्म में वापस लौट गए हैं। ऐसे में जीत का श्रेय विराट कोहली के सिर भी बंधता है।

हर्षित ने बॉलिंग में फिर से किया कमाल

हर्षित ने बॉलिंग में फिर से किया कमाल

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में हर्षित राणा ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी की। हर्षित ने मैच में बेशक सिर्फ 2 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने अपनी रफ्तार और धार से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाक में दम कर के रख दिया। हर्षित राणा ने 5 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 31 रन खर्च किए।

अर्शदीप और हार्दिक ने भी दिखाया दम

अर्शदीप और हार्दिक ने भी दिखाया दम

गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने भी अपना दम दिखाया। अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए पारी में 5 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि हार्दिक ने भी 5 ओवर में 38 रन देकर 2 सफलता अर्जित टीम इंडिया की जीत को सुनिश्चित किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंदौर के रजत पाटीदार आईपीएल के लिए आरसीबी बेंगलुरु के कप्तान बने

इंदौर के रजत पाटीदार आईपीएल के लिए आरसीबी बेंगलुरु के कप्तान बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us