• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संजय बांगड़ बोले- बुमराह की फिटनेस ने चिंता बढ़ाई:कहा- राहुल ही वनडे में विकेटकीपिंग करेंगे, रोहित-विराट का फॉर्म परेशानी नहीं

sports_master by sports_master
February 5, 2025
in क्रिकेट
0
संजय बांगड़ बोले- बुमराह की फिटनेस ने चिंता बढ़ाई:कहा- राहुल ही वनडे में विकेटकीपिंग करेंगे, रोहित-विराट का फॉर्म परेशानी नहीं

नई दिल्ली।संजय  बांगड़ ने इंग्लैंड और भारत के बीच पहले वनडे से पहले कहा, रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म की चिंता नहीं करनी चाहिए। दोनों वनडे के दिग्गज बैटर्स हैं, वे अपना काम करना जानते हैं। केएल राहुल ही वनडे टीम में विकेटकीपर होंगे।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जसप्रीत बुमराह का चोटिल होना टीम इंडिया की चिंता बढ़ा सकता है। वरुण चक्रवर्ती अगर वनडे सीरीज में अच्छा परफॉर्म करते हैं तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी शामिल किया जा सकता है।

बुमराह की वापसी से कॉन्फिडेंस मिलेगा बांगड़ बोले, ‘बुमराह फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए ही बाहर हुए हैं। मुझे लगता है कि वे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम में शामिल हो जाएंगे। वे अगर जुड़े तो टीम का कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होगा।

अगर बुमराह फिट नहीं हो सके तो कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती बॉलिंग डिपार्टमेंट को लीड करेंगे। बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल सके तो टीम को अपनी बैटिंग स्ट्रॉन्ग करनी होगी। बुमराह का रिप्लेसमेंट कोई भी टीम नहीं ढूंढ सकती।’

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे। जिस कारण वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए।
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे। जिस कारण वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए।

सिराज को बाहर करना मैनेजमेंट का फैसला टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, ‘मोहम्मद सिराज स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान रोहित ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे नई गेंद से ज्यादा इफेक्टिव हैं। टीम उन्हें बतौर पावरप्ले बॉलर ही देखती है, फिलहाल बुमराह और शमी दोनों के मौजूद हैं। इसलिए सिराज को बाहर किया गया।’

राहुल या पंत कौन होगा विकेटकीपर? बांगड़ बोले, ‘केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर बैटर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई फर्स्ट चॉइस प्लेइंग-11 से बाहर करेगा। ऋषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे फिलहाल तैयार नहीं हैं।

दोनों को एक साथ प्लेइंग-11 का हिस्सा भी नहीं बनया जा सकता। टॉप-6 में 5 राइट हैंडर्स हैं, लेकिन फिर भी दोनों एक साथ खेलते नजर नहीं आएंगे। रवींद्र जडेजा नंबर-7 पर उतरते हैं, लेकिन अगर टीम को टॉप ऑर्डर में लेफ्ट हैंडर की जरूरत पड़ी तो वे हिस्सा बन सकते हैं।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पहले वनडे में हराया:शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की फिफ्टी

भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पहले वनडे में हराया:शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की फिफ्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us