भारत ने इंग्लैंड को पुणे में 15 रन से चौथा टी-20 हरा दिया। इसी के साथ टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज भी जीत ली। इंग्लैंड को 2014 में आखिरी सीरीज जीत मिली थी। भारत से कन्कशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा और स्पिनर्स ने मिलकर 9 विकेट लिए। इसी ने जीत-हार का फर्क भी पैदा किया।
चौथा टी-20 खत्म होने के साथ ही भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का पांचवां टी-20 मैच 15 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। भारत ने पहला और दूसरा मैच भी जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत मिली थी।
वह फोटो, जिसने मैच पलटा…

5 पॉइंट्स में एनालिसिस…
1. प्लेयर ऑफ द मैच
34 गेंद पर 53 रन की पारी खेलने के लिए शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। दुबे जब बैटिंग पर आए, तब टीम ने 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां दुबे ने आदिल रशीद के खिलाफ 2 छक्के लगाए और हार्दिक पंड्या के साथ छठे विकेट के लिए 87 रन की अहम पार्टनरशिप की।
बैटिंग के दौरान सिर पर गेंद लगने के कारण दुबे फील्डिंग नहीं कर सके। उनकी जगह हर्षित राणा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनकर मैदान में आना पड़ा। जिन्होंने 3 बड़े विकेट लिए और मैच भारत की झोली में डाल दिया।


