इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी-20 में 26 रन से हरा दिया है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत ने बॉलिंग चुनी। इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड से बेन डकेट ने फिफ्टी लगाई। लियम लिविंगस्टन ने 43 और जोस बटलर ने 24 रन बनाए। भारत से हार्दिक पंड्या ने 40 और अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए। इंग्लैंड से जैमी ओवर्टन ने 3 विकेट लिए, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स को 2-2 विकेट मिले। तीसरा टी-20 जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज बचाए रखी है। भारत अब भी 2-1 से आगे है। चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
20वें ओवर में भारत को जीतने के लिए 32 रन की जरूरत थी। इंग्लैंड से ब्रायडन कार्स ने आखिरी ओवर फेंका। उन्होंने 5 ही रन खर्च किए। भारत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सका और टीम ने 26 रन से मुकाबला गंवा दिया।
इंग्लैंड से जैमी ओवर्टन ने 3 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले। 1-1 विकेट आदिल रशीद और मार्क वुड ने भी लिया। भारत से हार्दिक पंड्या ने 40 और अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए।
हार्दिक 40 रन बनाकर आउट

आखिरी 12 गेंदों पर भारत को जीत के लिए 41 रन चाहिए थे। हार्दिक पंड्या यहां कैच आउट हो गए। उन्होंने 35 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्हें जैमी ओवर्टन ने पवेलियन भेजा। ओवर्टन ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी को भी कैच आउट करा दिया।
8 ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 68/4 था। यहां वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पंड्या ने बेहत धीमे बैटिंग की। टीम अगले 4 ओवर में 17 रन ही बना सकी। 13वें ओवर की पहली गेंद पर सुंदर आउट भी हो गए। उन्हें जैमी ओवर्टन ने कैच कराया। सुंदर ने 15 बॉल पर 6 रन बनाए।
तिलक वर्मा 18 रन बनाकर बोल्ड

8वें ओवर की आखिरी बॉल पर इंग्लैंड को चौथा विकेट मिला। आदिल रशीद ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। वे 4 टी-20 पारियों के बाद आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 336 रन बनाए।


