भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल में खेली जा रही है। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। इसमें सभी कप्तान हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ओपनिंग सेरेमनी का प्लान बनाया है। ये ओपनिंग सेरेमनी 16 या 17 फरवरी को हो सकती है। यह वॉर्म-अप मैचों के कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।
हालाकि, ICC या BCCI की ओर से इसको लेकर अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
बांग्लादेश के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत भारत ग्रुप-ए में है। टीम के ग्रुप में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं। 4 और 5 मार्च को 2 सेमीफाइनल होंगे, वहीं 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।


