• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विमेंस इंडिया ने आयरलैंड को 304 रन से हराया:टीम की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड 435 रन बनाए, वनडे का चौथा हाईएस्ट स्कोर

sports_master by sports_master
January 15, 2025
in क्रिकेट
0
विमेंस इंडिया ने आयरलैंड को 304 रन से हराया:टीम की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड 435 रन बनाए, वनडे का चौथा हाईएस्ट स्कोर

भारतीय महिला टीम ने बुधवार को राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे 304 रन से जीता। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। टीम की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 249 रन का था, जब टीम ने 2017 में आयरलैंड को ही हराया था।

टीम ने इस मैच में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर रिकॉर्ड 435 रन बनाए। तीन दिन पहले भारत ने आयरलैंड के ही खिलाफ 370 रन बनाए थे।

यह विमेंस वनडे क्रिकेट का चौथा हाईएस्ट स्कोर है। हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। कीवी टीम ने 2018 में आयरलैंड के ही खिलाफ 491 रन बनाए थे। उधर, कप्तान स्मृति मंधाना ने 70 गेंद में शतक लगाया। वे भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वालीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। स्मृति ने 80 गेंद में 135 रन की पारी खेली।

प्रतीका और स्मृति मंधाना का शतक भारतीय टीम ने बुधवार को राजकोट में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 435 रन का स्कोर खड़ा किया और आयरलैंड को 436 रन का टारगेट दिया। जवाब में आयरलैंड टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने शतक लगाया। मंधाना ने 80 बॉल पर 135 रन और प्रतीका ने 129 बॉल पर 154 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी हुई। ऋचा घोष ने 42 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। आयरलैंड के लिए ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 2 विकेट झटके। अर्लीन केली, फ्रेया सार्जेंट और जॉर्जिना डेम्पसे को 1-1 विकेट मिला।

दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके 436 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सारा फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। ओर्ला प्रेंडरगैस्ट 36 रन बनाए। लिआ पॉल ने 15 और लौरा डेलानी ने 10 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। तनुजा कंवर ने 2 विकेट लिए। तितास साधु, सायाली सतघरे और मिन्नू मणि को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय महिला टीम ने 3 दिन में अपना ही रिकॉर्ड को तोड़ा भारतीय टीम ने तीन दिन में ही अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टीम ने 12 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में 370 रन बनाए थे। वनडे में यह भारतीय महिला टीम का सबसे बड़ा स्कोर था। अब 3 दिन में 435 रन बनाकर टीम इंडिया ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us