नईदिल्ली।पाकिस्तान** *के अरशद नदीम ने* *उन्हें पीछे छोड़ा और 92.97 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड* *मेडल जीता।* *ओलंपिक मेडल जीतकर भी अरशद नदीम नंबर वन जैवलिन* *खिलाड़ी नहीं है।*
अमेरिका** की एक लोकप्रिय मैग्जीन द्वारा दी गई रैंकिंग में नीरज चोपड़ा नंबर वन बने हैं। *अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे** पिछले साल ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाले 27 वर्षीय चोपड़ा ने कैलिफोर्निया स्थित पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड’ की 2024 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा। *पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के नदीम** नदीम इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं क्योंकि उन्होंने ओलंपिक के अलावा केवल एक अन्य प्रतियोगिता पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लिया था जिसे वह चौथे स्थान पर रहे थे। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था जबकि चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया था। *1948 से प्रकाशित हो रही मैग्जीन** यह पत्रिका 1948 से प्रकाशित हो रही है और खुद को खेलों की बाइबल मानती है। वह हर साल विश्व और अमेरिकी रैंकिंग प्रकाशित करती है। चोपड़ा 2023 की पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर थे। चोपड़ा ने वर्ष 2024 में कोई डायमंड लीग प्रतियोगिता नहीं जीती तथा वह दोहा, लॉज़ेन और ब्रुसेल्स में दूसरे स्थान पर रहे। प


