• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित ने अपने साथियों से कहा अफवाहों पर ध्यान न दें

sports_master by sports_master
January 4, 2025
in क्रिकेट
0
रोहित ने अपने साथियों से कहा अफवाहों पर ध्यान न दें

रोहित शर्मा भले ही सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के अपने साथियों को बाहर चल रही बातों और अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने अपने साथियों से कहा है कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच पर ध्यान दें।

अंतिम टेस्ट मैच जीत कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बनाए रखने पर ध्यान देने की अपील की है। भारत पांच मैच की सीरीज में अभी 1-2 से पीछे चल रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए सिडनी टेस्ट जीतना बेहद अहम है। इस बीच रोहित के संन्यास लेने की अफवाहें भी चल रही हैं।

रोहित ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, ये अफवाहें हमें प्रभावित नहीं करती क्योंकि हम खिलाड़ी स्टील के बने होते हैं। हमने खिलाड़ियों को मजबूत बनाने के लिए अपनेी तरफ से पूरे प्रयास किए हैं। हम कुछ चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं और हम उनके बारे में चिंता नहीं करना चाहते हैं। हम इस पर समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, इसे (लीक) होने दो। हम इसको लेकर कुछ नहीं कर सकते हैं। बस मैच जीतने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करें। यही हम करना चाहते हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि, हर कोई मैदान पर उतरना चाहता है और मैच जीतना चाहता है। हम सभी उन पर विराम लगाना चाहते हैं। मुझे बताओ, कौन सी अन्य टीम ने यहां  दो बार सीरीज जीती है? हमारे पास सुनहरा मौका है। हम सीरीज तो नहीं जीत सकते लेकिन इसे ड्रॉ कर सकते हैं। रोहित ने हालांकि, स्वीकार किया है कि नए साल के टेस्ट से हटने का फैसला व्यक्तिगत स्तर पर मुश्किल था।

रोहित ने आगे कहा कि, कभी-कभी ये मुश्किल होता है। मैं खेलने के लिए इतनी दूर आया हूं मैं बाहर बैठकर इतंजार करने नहीं आया हूं। मैं खेलना चाहता हूं और मैच जीतना भी चाहता हूं। जब मैं 2007 में पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूप का हिस्सा बना तभी से मेरा एकमात्र लक्ष्य टीम के लिए मैच जीतना रहा है। रोहित ने कहा कि कभी-कभी आपको ये समझना होता है कि टीम आपसे क्या चाहती है। अगर आप खुद को टीम से आगे रखेंगे तो इसका क्या फायदा होगा। अगर आप अपने लिए खेलते हैं खुद के लिए रन बनाते हैं तो इससे क्या होगा? अगर आप टीम के बारे में नहीं सोचते तो फिर आपको ऐसे खिलाड़ी नहीं चाहिए। 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं और ये एक टीम है। इसलिए जो भी टीम की जरूरत है उसे करने का प्रयास करें।

उन्होंने आगे कहा कि, ये मेरी निजी सोच है। मैंने अपनी क्रिकेट इसी तरह से खेली है। आम तौर पर मैं जीवन में भी ऐसा ही हूं। ऐसा नहीं है कि मैं कुछ और दिखाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं जो हूं वह दिख रहा है। अगर किसी को पंसद नहीं है तो फिर मुझे माफ कर दो। मैं वही करता हूं जो मुझे ठीक लगता है, इसमें डरने की क्या बात है। रोहित ने स्वीकार किया कि अगर कोई निर्णय गलत हुआ तो उनकी आलोचना की जाएगी लेकिन उन्होंने कहा कि इससे वह अपने तरीकों से भटकते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, टीम का नेतृत्व करते हुए आपको ये स्वीकार करना होगा कि आपके पास हमेशा अच्छे दिन नहीं होंगे। विचार और आपकी मानसिकता एक जैसी है। मैं 5-6 महीने पहले जैसी कप्तानी कर रहा था, आज भी मेरी मानसिकता और विचार प्रक्रिया वैसी ही है लेकिन कभी-कभी आपको अनुकूल परिणाम नहीं मिलते हैं।

रोहित ने कहा कि, मैं जानताहूं कि 140 करोड़ लोग हमें परखेंगे। यही बात है। मैं खुद पर संदेह नहीं करना चाहता। मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं वह सही है। मैं कप्तानी को लेकर अपना तरीका नहीं बदलना चाहता। उन्होंने कहा कि, मैं गलत भी हो सकता हूं। कल अगर मैंने फैसला कियाकि मुझे सिडनी में बल्लेबाजी करनी चाहिए थी लेकिन वास्तव में मुझे गेंदबाजी करनी चाहिए थी। ये गलत हो सकता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपकी सोच गलत है। साथ ही उन्होंने फ्यूचर कैप्टन को लेकर कहा कि, ये बता पाना मुश्किल है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि वे पहले क्रिकेट के महत्व को समझें, इस स्थान के महत्व को समझें। मेरा मानना है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अपमान | बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी में बॉर्डर को बुलाया और गावस्कर को वहां मौजूद रहने पर भी नजरअंदाज किया

अपमान | बॉर्डर - गावस्कर ट्रॉफी में बॉर्डर को बुलाया और गावस्कर को वहां मौजूद रहने पर भी नजरअंदाज किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us