भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट की पहली पारी में 185 रन पर ऑलआउट हो गई है। शुक्रवार को स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1 है। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हुए। जबकि सैम कोंस्टास पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद 7 रन पर नाबाद लौटे हैं।
भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को रेस्ट दिया गया है। जबकि आकाश दीप चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। शुभमन गिल की वापसी हुई है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला झटका, ख्वाजा आउट
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर पहला विकेट गंवा दिया है। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
साइड स्क्रीन पर गया पंत का छक्का
ऋषभ पंत ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। उन्होंने 46वां ओवर डाल रहे ब्यू वेबस्टर की तीसरी बॉल को बॉलर के ऊपर से मारा। बॉल साइड स्क्रीन में चली गई, जिसे सीढ़ी लगाकर निकाला गया।
145 kph स्पीड की बॉल पंत के हेलमेट पर लगी
37वें ओवर में मिचेल स्टार्क की 145 kph की स्पीड की बाउंसर पंत की हेलमेट पर लगी, हालांकि उन्हें चोट नहीं लगी। इसके बाद कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा। इस बीच स्टार्क पंत से उनका हाल पूछते नजर आए।
बुमराह के लिए कानून लाएंगे
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नए साल के मौके पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम विराट कोहली को अपने मोबाइल में एक फनी वीडियो दिखाते नजर आए।
पीएम अल्बनीज ने बुमराह को लेकर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि हम एक कानून ला सकते हैं, जिसमें बुमराह को बाएं हाथ से या एक गज पीछे से बॉलिंग करने का आदेश दे सकते हैं। उन्होंने जितनी भी बार बॉलिंग की, ऑस्ट्रेलियन बैटर्स को परेशानी हुई।


