• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Magnus Carlsen एक बार फिर चर्चा में, जींस विवाद के बाद अब टाइटल शेयर करने को लेकर बरपा हंगामा

sports_master by sports_master
January 2, 2025
in Uncategorized
0
Magnus Carlsen एक बार फिर चर्चा में, जींस विवाद के बाद अब टाइटल शेयर करने को लेकर बरपा हंगामा

मैगन्स कार्लसन और इयान नेपोमनिची ने वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप टाइटल शेयर किया। आमतौर पर ऐसा नहीं होता लेकि इस बार चेस की अंतर्राष्ट्रीय संस्था FIDE इसके लिए मान गई। हालांकि, अब मैग्नस कार्लसन और नेपो पर फिक्सिंग का आरोप लगाया जा रहा है। कार्लसन ने मुद्दे पर सफाई भी दी और कहा कि उनके एक मजाक को ज्यादा गंभीर ले लिया गया।

दुनिया के बेहतरीन चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। वर्ल्ड ब्लिट्स और रैपिड चैंपियनशिप में ये खिलाड़ी पहले अपनी जींस को लेकर चर्चा में आया और अब इस खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया जा रहा है साथ ही जांच की मांग भी की जा रही है।

दरअसल, मैगन्स कार्लसन और इयान नेपोमनिची ने वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप टाइटल शेयर किया। आमतौर पर ऐसा नहीं होता लेकि इस बार चेस की अंतर्राष्ट्रीय संस्था FIDE इसके लिए मान गई। हालांकि, अब मैग्नस कार्लसन और नेपो पर फिक्सिंग का आरोप लगाया जा रहा है। कार्लसन ने मुद्दे पर सफाई भी दी और कहा कि उनके एक मजाक को ज्यादा गंभीर ले लिया गया।

मैग्नस और नेपो ने फाइनल में चार मैच खेल थे। इसमें से दोनों ने 2-2 मैच खेले थे। वहीं फिर तीन टाइब्रेक ड्रॉ होने के बाद दोनों ने ड्रॉ करने का फैसला किया। इसी मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मैग्नस नेपो से बात कर रहे हैं। मैग्नस ने कहा कि अगर फीडे वाले शेयर करने के लिए नहीं मानते हैं तो जब तक वह तैयार नहीं होते हम छोटे ड्रॉ खेलते रहेंगे। ये कहकर वह हंसने लगे और हाथ मिलाया।

्वहीं फैंस के अलावा चेस के दिग्गज खिलाड़ी भी इसके खिलाफ खड़े दिखाई दिए। हैन्स नीमस, श्रीनाथ नारायण और दिग्गज खिलाड़ी सुसान पुलगर ने इसे गलत बताया। इसे मैच फिक्सिंग कहा जा रहा है। ये भी कहा गया कि पिछले साल इसी टूर्नामेंट में जब नेपो और दानिल डुबोव ने छोटा ड्रॉ खेला था तो उन्हें सजा दी गई थी। हैनंस नीमन ने लिखा कि, FIDE की एथिक्स कमेटी को जांच करनी चाहिए। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि दो खिलाड़ी जिन्होंने दुर्भावनापूर्ण रूप से मुझ पर आरोप लगाया और मेरा करियर बर्बाद करने की कोशिश की, वे खुलेआम नियम तोड़ रहे हैं। विडंबना इससे बदतर नहीं हो सकती है।

मैग्नस ने इस पर सफाई देते हुए एक्स पर लिखा कि, मैंने अपने करियरमें कभी भी पहले से ड्रॉ की व्यवस्था नहीं की है। वीडियो में मैं इयान के साथ ऐसी स्थिति में मजाक कर रहा हूं जहां निर्णायक टाइब्रेक नियमों की कमी है। ये स्पष्ट रूप से फीडे को प्रभावित करने का प्रयास नहीं था। ये इस भावना से कहा गया था कि मुझे लगा कि फीडे हमारे प्रस्ताव से सहमत होगा।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी! BCCI ने दिया 66 दिनों का अल्टीमेटम

गौतम गंभीर की होगी छुट्टी! BCCI ने दिया 66 दिनों का अल्टीमेटम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us