महाराष्ट्र के जालना में एक क्रिकेट मैच के दौरान दिल का
दौरा पड़ने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई। घटना वीडियो में कैद होने के बाद, मृतक खिलाड़ी विजय पटेल की पहचान मुंबई के नालासोपारा से हुई। पुलिस और मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंची।
;Resize=(400,300))
जालना। महाराष्ट्र के जालना में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक क्रिकेट खिलाड़ी को खेलते समय दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। यह दुखद घटना जालना के डॉक्टर फ्रेजर बॉयज़ मैदान पर खेले जा रहे ‘क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट मैच’ के दौरान हुई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें खिलाड़ी विजय पटेल अचानक पिच पर बैठते हुए नजर आते हैं और उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ जाती है। ठंड के मौसम में दिल के दौरे, स्ट्रोक और फ्लू जैसे स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इस समय अपने दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां 5 सरल और प्रभावी तरीके दिए जा रहे हैं, जो इस सर्दी में आपके दिल की रक्षा कर सकते हैं।
कहां का रहने वाला था क्रिकेटर?
विजय पटेल, जो मुंबई के नालासोपारा के निवासी थे, खेल के दौरान पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वो गिर पड़े। साथी खिलाड़ियों ने तत्काल मेडिकल सहायता की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।


