• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Sports Recap 2024: इस साल भारत ने खेल में हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां, देशवासियों को दी बड़ी खुशी

इस साल कई बड़े इवेंट हुए जिसमें ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल इवेंट्स शामिल हैं। भारत ने क्रिकेट के अलावा ओलंपिक में भी दिखाया कि उसकी खेलों की दुनिया में ताकत लगातार बढ़ रही है। वहीं इस साल के खत्म-खत्म होते शतरंज में डी गुकेश ने पूरे देशवासियों को गदगद किया। डी गुकेश ने सबसे कम उम्र के चैंपियन बन कर इतिहास रचा।

sports_master by sports_master
December 25, 2024
in विविध
0
Sports Recap 2024: इस साल भारत ने खेल में हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां, देशवासियों को दी बड़ी खुशी

नया साल 2025 आने में अब महज 8 दिन शेष हैं। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि नया साल हर मायने में बेहतर हो क्योंकि खेल के लिहाज से साल 2024 बेहतरीन रहा। इस साल कई बड़े इवेंट हुए जिसमें ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल इवेंट्स शामिल हैं। भारत ने क्रिकेट के अलावा ओलंपिक में भी दिखाया कि उसकी खेलों की दुनिया में ताकत लगातार बढ़ रही है। वहीं इस साल के खत्म-खत्म होते शतरंज में डी गुकेश ने पूरे देशवासियों को गदगद किया। डी गुकेश ने सबसे कम उम्र के चैंपियन बन कर इतिहास रचा।

ओलंपिक में मनु भाकर छाईं

पेरिस ओलंपिक में भारत टोक्यो ओलंपिक के रिकॉर्ड को भले ही नहीं तोड़ सका लेकिन भारत की युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच कर कमाल किया। टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक तरीके से अपने अभियान का समापन करने के बाद मनु भाकर ने अकल्पनीय वापसी की। जिसके बाद उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके सनसनी मचा दी। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।

 नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

साथ ही टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भी सिल्व मेडल जीता और इतिहास रचा। हालांकि, वो अपना गोल्ड मेडल बचाने में असफल रहे। लेकिन नीरज का सिल्वर पेरिस में भारत का सबसे बड़ा मेडल साबित हुआ जो इस स्टार एथलीट के कद और प्रदर्शन को बयां करने के लिए काफी है।

पैरालंपिक एथलीट्स ने दिखाई ताकत

पेरिस ओलंपिक के बाद पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा। इन खेलों में भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में कुल मिलाकर 29 पदक जीते, जिसमें सात गोल्ड मेडल थे, इसके अलावा 9 सिल्वर मेडल और 13 कांस्य पदक भी जीते। इससे पहले भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ियों ने टोक्यो 2020 खेलों में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 19 मेडल हासिल किए थे जिसमे 5 गोल्ड मेडल शामिल थे।

शतरंज में डी गुकेश ने रचा इतिहास

ये साल शतरंज में भी भारत के हक में रहा। महज 18 वर्षीय डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस दौरान असाधारण प्रदर्शन कर चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत को 11 साल बाद ये खिताब एक बार फिर वापस मिला। इससे पहले विश्वनाथन आनंद ने ये उपलब्धि अपने नाम की थी।

 

टी20 वर्ल्ड कप विजेता बना भारत

वहीं भारत में खेलों की बात हो और क्रिकेट का जिक्र नहीं हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस साल भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से आयोजित आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा।

वहीं भारत में खेलों की बात हो और क्रिकेट का जिक्र नहीं हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस साल भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से आयोजित आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु ने उदयपुर में रचाई शादी, अब हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु ने उदयपुर में रचाई शादी, अब हैदराबाद में होगा रिसेप्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us