• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

संन्यास के बाद दबाव से मुक्त हुए Ashwin अगले कुछ वर्षों में काफी कुछ करने के लिए तैयार

आर अश्विन अगले कुछ वर्षों में क्रिकेट के मैदान पर और भी बहुत कुछ करने की तैयारी में है। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। वह अगले दिन चेन्नई स्थित अपने घर वापस आ गए जहां लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।

sports_master by sports_master
December 24, 2024
in क्रिकेट
0
संन्यास के बाद दबाव से मुक्त हुए Ashwin अगले कुछ वर्षों में काफी कुछ करने के लिए तैयार

लंदन । भारतीय क्रिकेटर होने के दबाव से निपटने के बाद आर अश्विन अगले कुछ वर्षों में क्रिकेट के मैदान पर और भी बहुत कुछ करने की तैयारी में है। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

वह अगले दिन चेन्नई स्थित अपने घर वापस आ गए जहां लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और नासिर हुसैन के साथ बातचीत में अश्विन ने कहा कि श्रृंखला के बीच में संन्यास लेने का एक कारण यह था कि उन्हें अपने खेल से रचनात्मक संतुष्टि नहीं मिल रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग मुझसे पूछते हैं ‘आगे क्या है?’ जो एक पंक्ति जो मैंने हमेशा कही है वह यह है कि जिस दिन मैं जागूंगा और महसूस करूंगा कि मेरे काम में रचनात्मकता की कमी है या कोई दिशा नहीं है, तब मैं संभवतः उसे छोड़ दूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निश्चित रूप से लगता है कि रचनात्मक पक्ष के मामले में बहुत कुछ तलाशने को नहीं था। आज विश्व क्रिकेट में बहुत कुछ करने की संभावना उपलब्ध हैं। इसलिए मैंने सोचा कि ठीक है अगर यहां नहीं तो मैं कुछ और ढूंढ सकता हूं।’’

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने कहा कि वह क्लब स्तर के क्रिकेट के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखेंगे। अश्विन से जब पूछा गया कि टेस्ट क्रिकेट में वह सातवें सबसे सफल गेंदबाज है और यह बात उन्हें कितना सूकून देती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक सूची में सातवें स्थान पर नहीं रहूंगा। नाथन लियोन मेरे काफी करीब है। आठवें नंबर पर खिसकने की भी खुशी होगी। आखिर में मैं जिस भी नंबर पर रहूं , उसे पाकर खुश हूं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शुभ्मन गिल को खुद पर भरोसा करना होगा : पोंटिंग

शुभ्मन गिल को खुद पर भरोसा करना होगा : पोंटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us