• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जय शाह के उत्तराधिकारी का फैसला जल्दी ही

बीसीसीआई सचिव का पद खाली पड़ा है। अभी कुछ हफ्ते पहले ही बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को अंतरिम सचिव के तौर पर नियुक्त किया था। लेकिन ये भी कहा था कि जल्द से जल्द सचिव पद के लिए स्थायी नियुक्ति होगी। इस बीच एक नया अपडेट आया है कि बोर्ड के नए सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए 12 जनवरी को बोर्ड एक मीटिंग करेगा।

sports_master by sports_master
December 20, 2024
in क्रिकेट
0
जय शाह के उत्तराधिकारी का फैसला जल्दी ही

जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 से आईसीसी के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। वहीं अब इसके बाद बीसीसीआई सचिव का पद खाली पड़ा है। अभी कुछ हफ्ते पहले ही बीसीसीआई के प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को अंतरिम सचिव के तौर पर नियुक्त किया था। लेकिन ये भी कहा था कि जल्द से जल्द सचिव पद के लिए  स्थायी नियुक्ति होगी। इस बीच एक नया अपडेट आया है कि बोर्ड के नए सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए 12 जनवरी को बोर्ड एक मीटिंग करेगा। 

बीसीसीआई का संविधान कहता है कि किसी भी खाली पद पर 45 दिनों के भीतर नई नियुक्ति होना जरूरी है। पीटीआई के हवाले से एक राज्य क्रिकेट संघ ने बताया कि, गुरुवार को हुई काउंसिल मीटिंग के बाद सभी राज्यों के क्रिकेट संघ को स्पेशल जनरल मीटिंग के संबंध में संदेश भेजा गया। 12 जनवरी को बोर्ड के हेडक्वार्टर्स में मीटिंग करवाई जाएगी। बता दें कि, जय शाह के साथ-साथ आशीष शेलार ने कोषाध्यक्ष पद छोड़ दिया था जिन्हें हाल ही में बनी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री पद मिला है।

इसी रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने संदेश में लिखा कि, चूंकि सचिव और कोषाध्यक्ष पद खाली हो गए हैं इसलि स्पेशल जनरल मीटिंग में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों को भरा जाना जरूरी है। बोर्ड ने इन आंतरिक चुनावों के लिए पूर्व चुनाव आयुक्त अछल कुमार ज्योति को चुनाव अधिकारी घोषित किया है। बता दें कि, अचल जुलाई 2017 से लेकर जनवरी 2018 तक भारत के चुनाव आयुक्त रहे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Sports Recap 2024: खेल जगत में इस साल मचा बवाल, विश्व स्तर पर हुए ये बड़े विवाद

Sports Recap 2024: खेल जगत में इस साल मचा बवाल, विश्व स्तर पर हुए ये बड़े विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us