अंडर-19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। 8 दिसंबर को फाइनल में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा। वहीं शारजाह में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंडिया को 174 रन का टारगेट दिया।
जवाब में भारत ने 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए। आयुष म्हात्रे ने 34 रन बनाए। कप्तान अमान ने सिक्स लगाकर मैच जिताया।इससे पहले चेतन शर्मा के तीन विकेट की मदद से भारत ने श्रीलंका को 46.2 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट कर दिया था। श्रीलंका की तरफ से लैकविन अबेसिंघे ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।


