एडिलेड: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि 2020 में एडीलेड में भारत का अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमटना अब इतिहास की बात है लेकिन टीम इंडिया शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब दिन-रात्रि के टेस्ट में उतरेगी तो यह बात खिलाड़ियों के दिगाम में रहनी चाहिए। शास्त्री उस श्रृंखला में भारत के कोच थे। विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम एडीलेड टेस्ट की दूसरी पारी में अपने सबसे कम 36 रन के स्कोर पर सिमट गई थी जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता।
भारत की इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन मेहमान टीम ने शानदार वापसी करते हुए चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर फिर कब्जा जमाया। शास्त्री ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) रिव्यू से कहा,’मुझे नहीं लगता कि यह (एडीलेड में हार) कोई भूमिका निभाएगा लेकिन यह उनके दिमाग में होना चाहिए क्योंकि आप जानते हैं कि गुलाबी गेंद से चीजें बहुत तेजी से होती हैं।’
शास्त्री ने बुमराह के नेतृत्व वाली टीम की तारीफ की और कहा ऑस्ट्रेलिया कोऑसलिया में 295 रन से हराना अत्यंत सराहनीय है।


