• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

प्रैक्टिस मैच-भारत ने ऑस्ट्रेलिया PM-11 को 6 विकेट से हराया:गिल ने फिफ्टी लगाई, हर्षित को 4 विकेट; सैम कोंसटास ने 107 रन बनाए

sports_master by sports_master
December 1, 2024
in क्रिकेट
0
प्रैक्टिस मैच-भारत ने ऑस्ट्रेलिया PM-11 को 6 विकेट से हराया:गिल ने फिफ्टी लगाई, हर्षित को 4 विकेट; सैम कोंसटास ने 107 रन बनाए

प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया PM-11 को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय टीम ने अपने पूरे (46) ओवर खेले। दो दिन तक चलने वाला यह पिंक बॉल मैच पहले दिन शनिवार को बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका था। जिसके बाद रविवार को दोनों टीमों ने 46-46 ओवर का मुकाबला खेला।

कैनबरा में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री इलेवन 43.2 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम कोंसटास ने 107 रन की पारी खेली। भारत के लिए हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए।

जवाब में भारतीय टीम ने 42.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंगूठे की चोट से वापसी कर रहे शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। PM-11 की तरफ से चार्ली एंडरसन ने 2 विकेट लिए।

सैम कोंसटास ने शतक लगाया

ओपनर सैम कोंसटास ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 107 रन बनाए। PM-11 ने एक समय 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद जैक क्लेटन और कोंसटास ने तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। क्लेटन ने 52 बॉल पर 40 रन की पारी खेली।

सैम कोंसटास ने 90 गेंदों पर सेंचुरी लगाई। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। पारी में उन्होंने 14 चौके और 1 सिक्स लगाया। आकाश दीप ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर सैनी के हाथों कैच आउट करा कर कोंसटास को पवेलियन भेजा।

हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए

हर्षित राणा ने इस मुकाबले में चार विकेट लिए। उन्होंने 6 ओवर की गेंदबाजी में 44 रन दिए। 23वें ओवर में उन्होंने 2 विकेट लिए। हर्षित ने चौथी गेंद पर सेट बल्लेबाज जैक क्लेटन को बोल्ड किया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ओलिवर डेविस को शून्य के स्कोर पर हर्षित ने आउट किया।

हर्षित ने 25वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान जैक एडवर्ड्स को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। एडवर्ड्स ने 6 गेंदों का सामना करके 1 रन बनाए। इसके बाद सैम हार्पर को शून्य के स्कोर पर आउट किया।

शुभमन गिल की फिफ्टी

241 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर 75 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट यशस्वी के रूप में गिरा उन्होंने 45 रन की पारी खेली। राहुल 27 रन बनाकर रिटायर्ड हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने 62 बॉल पर 50 रन की पारी खेली। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर 92 रन जोड़े। नीतीश को 42 रन पर स्पिनर लॉयड पोप ने आउट किया।

रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट

रोहित शर्मा पर्थ में हुए पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। PM-11 के खिलाफ रोहित शर्मा दूसरे विकेट के बाद बैटिंग करने उतरे और 3 रन के स्कोर पर आउट हो गए। भारत का चौथा विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा। उन्होंने 31 बॉल पर 27 रन बनाए।

 

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जय शाह ने ICC चेयरमैन का पद संभाला:36 साल के शाह सबसे युवा चीफ

जय शाह ने ICC चेयरमैन का पद संभाला:36 साल के शाह सबसे युवा चीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us