*वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को क्रिकेट विरासत में मिली है।* आर्यवीर के पिता दुनिया के महान ओपनर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। *आर्यवीर* का जन्म साल 2007 में हुआ और उनका पालन पोषण क्रिकेटिंग माहौल में हुआ है। आर्यवीर वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे हैं। आर्यवीर पिता की ही तरह बल्लेबाजी में अपने आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं।
*कूच बिहार ट्रॉफी* में दिल्ली की ओर से खेलने वाले आर्यवीर को शुरुआती मैचों में कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने अपने बैटिंग स्टाइल में बदलाव नहीं किया और आक्रामक अंदाज जारी रखा। यही कारण है कि उन्होंने *मेघालय के खिलाफ 297 रनों* की धमाकेदार पारी खेली ।इसमें कोई शक नहीं है कि आर्यवीर एक बड़े पूर्व क्रिकेटर के बेटे हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को यह लगता होगा कि वीरेंद्र सहवाग अपने बेटे के सिलेक्शन में मदद की होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। *सहवाग का बेटा खुद अपनी मेहनत के दम पर दिल्ली की टीम में अपनी जगह बनाई और आगे बढ़ रहे हैं।*


