• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

तकनीक पर काम कर खेल में सुधार करें: Brett Lee की रोहित और कोहली को सलाह

sports_master by sports_master
November 14, 2024
in क्रिकेट
0
तकनीक पर काम कर खेल में सुधार करें: Brett Lee की रोहित और कोहली को सलाह

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सलाह दी है कि वे अपनी तकनीक पर काम करने के साथ “रीसेट बटन (पहले की तरह लय हासिल करें)” दबाएं।

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज पर्थ में 22 नवंबर से होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की हालिया टेस्ट श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद इन दोनों बल्लेबाजों के ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की श्रृंखला में प्रदर्शन पर नजर रहेगी। न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से शिकस्त दी थी।

ली ने एक ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘‘ जब आप एक के बाद एक खराब प्रदर्शन करते हैं, तो दबाव बढ़ जाता है। इसलिए, मुझे लगता है कि अब बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को फिर से कड़ा अभ्यास करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वे चैम्पियन खिलाड़ी है क्योंकि वे मूल चीजों को दूसरे से बेहतर तरीके से करते है। उन्हें बस फिर से लय हासिल करने की जरूरत है।’’

ली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नयी गेंद से रोहित और कोहली के खिलाफ आक्रामक रूख अपनायेंगे ऐसे में इन दोनों को इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ (उन्हें) अपनी तकनीक पर काम करना चाहिए, तरोताजा होना चाहिए, जितना हो सके क्रिकेट से दूर रहना चाहिए और फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर पूरा अभ्यास करना चाहिये। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नई गेंद से रोहित के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपनायेंगे।’’

रोहित ने इस साल 11 टेस्ट में 29.40 की औसत से 588 रन बनाये है जबकि कोहली ने छह टेस्ट में 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाये हैं। ली ने हालांकि माना कि रोहित की बल्लेबाजों के प्रदर्शन में गिरावट का एक कारण तेजी से रन बनाने की कोशिश करना भी है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह नहीं कह सकता कि उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी खराबी है या नहीं। मैं उन्हें पिछले एक दशक से देख रहा हूं। मेरा मानना है कि वह मौजूदा समय में सबसे अच्छा पुल शॉट खेलते है, शायद वह थोड़ा आक्रामक रूख अपना रहे हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सानिया मिर्जा अब इस देश के लिए करेंगी काम, पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह भी नए रोल में आएंगे नजर

सानिया मिर्जा अब इस देश के लिए करेंगी काम, पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह भी नए रोल में आएंगे नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us