• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया:सीरीज में 1-0 की बढ़त; संजू सैमसन ने लगातार दूसरा टी-20 शतक लगाया

sports_master by sports_master
November 9, 2024
in क्रिकेट
0
भारत ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया:सीरीज में 1-0 की बढ़त; संजू सैमसन ने लगातार दूसरा टी-20 शतक लगाया

डरबन: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के लगातार दूसरे शतक के बाद स्पिनर्स की कातिलाना गेंदबाजी के बूते भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 इंटरनेशनल में 61 रन से हरा दिया।

चार मैच की श्रृंखला का दूसरा मैच गकेबरहा में 10 नवंबर को खेला जाएगा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 141 रन पर ही सिमट गई। भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की यह लगातार 11वीं जीत है।

संजू सैमसन के लिए ऐतिहासिक दिन
भारत के लिए संजू सैमसन ने 50 गेंद में 107 रन बनाए जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने चार ओवर में क्रमश: 25 और 28 रन देते हुए तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले संजू सैमसन लगातार दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के मारे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 और तिलक वर्मा (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की।

हारकर भी दिल जीत गए गेराल्ड कोएट्जी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएट्जी बैट और बॉल दोनों से प्रभावी रहे। गेंदबाजी में उन्होंने 37 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए जबकि नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद में 23 रन कूटे, जिसमें तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अगर कोएट्जी का बल्ला नहीं चलता तो साउथ अफ्रीका की हार का अंतर और बड़ा हो सकता था।

12वें ओवर में चक्रवर्ती ने पलटाया मैच
साउथ अफ्रीका की पारी का 12वां ओवर भारतीय टीम की ओर से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती डाल रहे थे। यह मैच पलटने वाला ओवर रहा। ओवर शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 54 गेंद में 124 रन चाहिए थे। दूसरी ही बॉल पर क्लासेन ने गगनचुंबी छक्का जड़ा, लेकिन इसके बाद खेल बदल गया। हेनरिक क्लासेन (22 गेंद में 25 रन) को तीसरी बॉल और डेविड मिलर (22 गेंद में 18 रन) को पांचवीं बॉल पर आउट कर दिया। अगर यह दोनों बल्लेबाज टिके रहते तो अफ्रीका मैच जीत सकता था।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
FIH Awards 2024: हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने जीता प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

FIH Awards 2024: हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने जीता प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us