• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शतक न सही, गिल ने जीता दिल

sports_master by sports_master
November 2, 2024
in क्रिकेट
0
शतक न सही, गिल ने जीता दिल

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया।

शुभमन गिल ने दूसरे दिन एक छोर मजबूती से संभालते हुए ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। ऋषभ पंत 60 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। इसके बाद रवींद्र जडेजा (14) और सरफराज खान सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान गिल ने एक छोर संभालते हुए अपने निजी खाते में रनों की रफ्तार को बनाए रखा। हालांकि जब वह अपने शतक के करीब पहुंचे तो एजाज पटेल की शानदार गेंद से चकमा खा गए और अपना विकेट तोहफे में दे दिया। इस तरह शुभमन गिल शतक बनाने से चूक गए। गिल शतक से सिर्फ 10 रन दूर रह गए। चौथी बार ऐसा हुआ है जब वह नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

25 साल की उम्र में सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • 6 बार – ऋषभ पंत
  • 5 बार – सचिन तेंदुलकर
  • 5 बार – राहुल द्रविड़
  • 4 बार – विराट कोहली
  • 4 बार – शुभमन गिल*

गिल ने जीता दिल 

शुभमन गिल भले ही अपना टेस्ट शतक पूरा नहीं कर सके लेकिन उन्होंने 90 रनों की पारी के दम पर कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। गिल ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके साथ ही युवा भारतीय बल्लेबाज ने रोहित शर्मा समेत कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, इस मैच से पहले शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में 15वें पायदान पर थे लेकिन इस पारी के बाद उन्होंने टॉप-10 में जगह बना ली है। मौजूदा WTC चक्र में गिल अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने इस मैच में शानदार पारी खेलते हुए रोहित शर्मा, सऊद शकील, बेन स्टोक्स, रचिन रवींद्र और धनंजय डी सिल्वा को पीछे छोड़ दिया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शटलर मालविका ने किया कमाल

शटलर मालविका ने किया कमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us