भारतीय टेस्ट इतिहास में 99 रन पर आउट होने वाले पहले विकेटकीपर एमएस धोनी थे। धोनी ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में 99 रन पर आउट हुए थे और इस स्कोर पर आउट होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे। अब 12 साल के बाद ऋषभ पंत के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ और वो धोनी के बाद इस स्कोर पर टेस्ट में आउट होने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए। वैले पंत ओवरऑल 99 पर आउट होने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने। पंत टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगा चुके हैं और 7 बार नाइनटीज पर आउट हुए हैं।
टेस्ट मैचों में 99 रन पर आउट होने वाले इंटरनेशनल विकेटकीपर
ब्रेंडन मैकुलम बनाम श्रीलंका, नेपियर 2005
एमएस धोनी बनाम इंग्लैंड, नागपुर 2012
जॉनी बेयरस्टो बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड 2017
ऋषभ पंत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु 2024
पंत टेस्ट क्रिकेट में 99 पर आउट होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले 10 खिलाडि़यों के साथ ऐसा हो चुका है। इस लिस्ट में सौरव गांगुली, नवजोत सिंह, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, मुरली विजय जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
News website development company - New Traffic Tail
News website development company - New Traffic Tail
WhatsApp us