• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अलविदा टेनिस/प्राइवेट जेट, खुद का याट और मेंशन… दुनिया के सबसे अमीर एथलीट्स में से एक हैं राफेल नडाल, जानें कितनी है नेटवर्थ

sports_master by sports_master
October 10, 2024
in टेनिस
0
अलविदा टेनिस/प्राइवेट जेट, खुद का याट और मेंशन… दुनिया के सबसे अमीर एथलीट्स में से एक हैं राफेल नडाल, जानें कितनी है नेटवर्थ

दिग्गज स्पेनिश टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। वह अगले महीने डेविस कप फाइनल्स के बाद संन्यास ले लेंगे। नडाल ने अपनी रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर दी। राफा ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम जीते। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीता था। वहीं नडाल ने अपने करियर में जमकर पैसा कमाया है। उनको खेल और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए जमकर पैसा कमाया है। आइये उनकी नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं।

कितनी है राफा नडाल की नेटवर्थ?

राफेल नडाल की कुल संपत्ति का अनुमान लगभग $225 मिलियन (लगभग 2 हजार करोड़ रुपये) है। वह दुनियाभर में सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं। कोर्ट के बाहर, नडाल ने तमाम चीजों में इनवेस्ट किया है। मल्लोर्का में उभरते टेनिस खिलाड़ियों के लिए राफा नडाल अकादमी शुरू की है। उन्होंने रियल एस्टेट और होटलों में निवेश किया है, जिसमें मेक्सिको में राफा नडाल टेनिस सेंटर भी शामिल है।

तमाम ब्रैंड के साथ जुड़े हैं नडाल

नडाल ने तमाम ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट भी करते हैं। इससे उनकी संपत्ति में काफी वृद्धि हुई है। कुछ बड़े नामों में नाइक, किया, एम्पोरियो अरमानी, टॉमी हिलफिगर, एम्स्टेल और बाबोलट शामिल हैं। उन्होंने इन्फोसिस के साथ एक नई डील की है। इसके अलावा वह सऊदी अरब टेनिस फेडरेशन के एम्बेसडर हैं। उन्होंने साथी टेनिस लीजेंड रोजर फेडरर के साथ लुइस वुइटन की एड में भी काम किया। नाडाल ने प्लेटोमिक में भी इनवेस्ट किया है, जो एक रैकेट स्पोर्ट्स बुकिंग कंपनी है।

राफेल नडाल के पास है प्राइवेट जेट

नडाल एक शानदार मेंशन में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2013 में लगभग 3 मिलियन डॉलर में खरीदा था। उनके पास एक याट भी है, जिसकी कीमत £4.5 मिलियन है और एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत £5 मिलियन है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

Asian Table Tennis Championships: भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us