*लखनऊ* ।ईरानी ट्राफी का चौथा दिन स्पिनर्स के नाम रहा है। इस दौरान पूरे दिन में स्पिनर्स ने 11 विकेट लिए। सिर्फ एक विकेट यश दयाल रन आउट हुए। पहले तीन दिन का मैच बल्लेबाजों और पेसर्स के नाम रहा था। रेट्स ऑफ़ इंडिया के स्पिनर सारांश जैन ने दूसरी पारी में चार विकेट झटके। सारांश इदौर के हैं।
च के चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रनों पर ऑलआउट हो गई। तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट और मोहित अवस्थी को 2 विकेट मिला। जबकि मोहम्मद जुनैद को एक विकेट मिला।
पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के आउट होने पर मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। अभी मुंबई की टीम ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 274 रनों की बढ़त ले ली है। कल भी सुबह 9:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे।
*अभिमन्यू ईश्वरन की 191 रन की* *पारी**
*ध्रुव जुरैल* के रेस्ट ऑफ इंडिया के 393 रन पर आउट होने के बाद पूरी टीम ने सिर्फ 23 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। 121 बाल पर 93 रन बनाकर खेल रहे जुरैल शम्स मुलानी की गेंद पर कैच आउट हुए और सेंचुरी नहीं पूरी कर सके। इसके बाद अभिमन्यू ईश्वरन भी 396 रन के स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर आउट हुए। दोनों के बीच में 165 रनों की साझेदारी हुई। अभिमन्यू ने 292 बाल पर 191 रन बनाए। पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन दोहरे शतक से चूक गए।
मुंबई के लिए दूसरी पारी में *पृथ्वी शॉ* का अर्धशतक
मुंबई का दूसरी पारी में पहला विकेट 52 रन के स्कोर पर गिरा। पृथ्वी शॉ ने हाफ सेंचुरी लगाई। वह 105 बाल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सारांश जैन और मानव सुधार की जोड़ी ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। सरफराज खान और तनुष कोटियान नाबाद हैं। *सारांश जैन ने 18 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट लिए हैं।* मानव सुथार ने 17 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।


