चेन्नई. भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई (Chennai ) के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 281 रनों से हरा दिया.
मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम खेल के चौथे दिन (22 सितंबर) लंच से पहले 234 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय टीम की जीत के हीरो आर. अश्विन (Ravichandran Ashwin) रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लिए. अश्विन ने इस मैच में शतक भी लगाया था.
बता दें कि तीसरे दिन लंच के बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी. भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में 149 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत को पहली पारी में 227 रनों की लीड मिली थी.


