हलनब्यूर सिटी, (चीन )।भारत की इस चैंपियंस ट्रॉफी में यह लगातार तीसरी जीत है।भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने तीसरे मुकाबले में मलेशिया को हराया। बुधवार को हुलुनबुइर में खेले गए मैच में पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम ने 8-1 से जीत दर्ज की।
भारत के लिए राजकुमार पाल ने हैट्रिक गोल किए। उनके अलावा अरिजीत सिंह ने दो गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जुगराज ने 1-1 गोल किया।

पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पॉइंट्स टेबल पर भारत पहले नंबर पर है। उसके 3 मैच में 3 जीत के साथ 9 पॉइंट्स है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। उसके 3 मैच में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 5 पॉइंट्स है।
छह टीमें हिस्सा ले रही भारत के साथ इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भाग ले रहे हैं। राइवल पकिस्तान से भारत का मुकाबला 14 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत सबसे सफल टीम भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।