न्यूयॉर्क।US ओपन 2024 के मेंस और विमेंस सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज से होगा। वहीं विमेंस सिंगल्स का फाइनल अमेरिका की जेसिका पेगुला और बेलारूस की अरिना सबालेंका के बीच खेला जाएगा। दोनों कैटेगरी में नया चैंपियन मिलेगा। इस चारों खिलाड़ियों ने अब तक US ओपन का टाइटल नहीं जीता है।
शनिवार को खेले गए विमेंस कैटेगरी के सेमीफाइनल में पेगुला ने चेक रिपब्लिक की करोलिना मुचोवा और सबालेंका ने अमेरिकी टेनिस स्टार एमा नवारो को हराया।
मेंस सिंगल्स फाइनल : फ्रिट्ज vs सिनर
मेंस सिंगल्स का फाइनल फ्रिट्ज और सिनर के बीच खेला जाएगा। फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में अपने पुराने दोस्त और हमवतन फ्रांसिस टियाफो को 4-6, 7-5, 4-6, 6-4, 6-1 से हराया। वहीं सिनर ने ड्रैपर को 7-5, 7-6, 6-2 से मात दी।
विमेंस सिंगल्स फाइनल : पेगुला vs सबालेंका
पेगुला ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए US ओपन के फाइनल में जगह बनाई। विमेंस सिंगल्स के फाइनल में उनका सामना सबालेंका से होगा। दोनों खिलाड़ियों के पास पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने का मौका है। पेगुला ने सेमीफाइनल में मुचोवा को 1-6, 6-4, 6-2 से हराया। वहीं सबालेंका ने नवारो को 6-3, 7-6 से मात दी।


