न्यूयॉर्क।भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना अपने इंडोनेशियाई जोड़ीदार एल्डिला सुत्जियादी ने यूएस ओपन 2024 की मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हे। इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन और चेक रिपब्लिश की बारबोरा क्रेजिकोवा को एक घंटे 33 मिनट चले मुकाबले में 7-6, 2-6, 10-7 से हराया।
न्यूयॉर्क में चल रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के मेंaस सिंगल्स में इटली के खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 7-6, 7-6, 6-1 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने अपने ही देश के जॉर्डन थॉम्पसन को 6-0, 3-6, 6-3, 7-5 से हराकर टॉप-8 में जगह बनाई।
शीर्ष वरीयता प्राप्त जैनिक सिनर अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए है। धीमी शुरुआत के बाद पहले दो सेटों के लिए टाईब्रेकर के आखिर में जीत हासिल करते हुए सिनर ने 14वें नंबर के टॉमी पॉल को 7-6, 7-6, 6-1 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला 5वें नंबर के डेनियल मेदवेदेव से होगा।


