• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के मामले से जुड़े सवाल, जिनके जवाब यहां जानिए

sports_master by sports_master
August 8, 2024
in olympics
0
ये खेल का हिस्सा है… दिल टूटने के बाद विनेश फोगाट का पहला बयान, भारतीय कोच ने बताई अब कैसी है तबीयत

नई दिल्ली: महिला रेसलिंग में पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल की आस लगाए 140 करोड़ भारतीयों के लिए बुधवार का दिन बड़ा झटका लेकर आया। तीन दिग्गज पहलवानों को हराकर 50 Kg वर्ग में फाइनल के लिए खड़ी हुईं विनेश का वजन मानक से 100 ग्राम ज्यादा निकला। इस तरह अपने करियर के सबसे बड़े दिन वह अयोग्य करार होकर ओलंपिक से बाहर हो गईं। पेरिस में भारतीय अफसरों ने लाख गुहार लगाई, पर उनकी नहीं सुनी गई। इस बीच विनेश फोगाट के मुद्दे पर कई सवाल उठ रहे हैं। इसकी वजह से आम लोगों के बीच गलत जानकारी जा रही है। हम आपको आज सभी सवालों के जवाब देते हैं।

1. विनेश क्यों अयोग्य ठहराई गई, क्या है नियम?
ओलिंपिक्स में विमिंस फ्री-स्टाइल रेसलिंग में कुल छह भार वर्ग हैं। विनेश सबसे कम 50 किलोग्राम वाले वर्ग में हिस्सा ले रही थीं। उन्हें पूरी प्रतियोगिता के दौरान अपना वजन 50 किलोग्राम से कम रखना था। ओलिंपिक्स में हर भार वर्ग में मुकाबले दो दिन में होते हैं। हर रेसलर को दोनों दिन सुबह अपना वजन कराना होता है। इसके लिए एक समय तय होता है। विनेश का वजन पहले दिन तो 49.900 किलोग्राम था, लेकिन जब फाइनल की सुबह वजन किया गया तो यह 50.100 ग्राम निकला। निर्धारित समय में विनेश अपना वजन तय सीमा के अंदर नहीं कर सकीं। इसलिए उन्हें डिस्कवॉलिफाई किया गया।

2. आखिर रातों रात वजन कैसे बढ़ गया?
विनेश पहले 53 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेती रही हैं। अब 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगिता के दिनों में उन्हें अपना वजन कम करना पड़ता है। इसके लिए मुकाबले से कुछ दिन पहले वह RWL (रैपिड वेट लॉस) पद्धति पर काम करती हैं। इसके बाद संभव है कि पानी पीने से भी वजन बढ़ जाए जिसे ‘रिबाउंड वेट गेन’ कहते हैं।

3. विनेश ने तीन फाइट्स कीं, जिसमें पसीना बहा। इससे तो वजन कम होना चाहिए, बढ़ कैसे गया?
विनेश ने मंगलवार को तीन मुकाबले लड़े और जीते। इसके बाद उन्हें डिहाइड्रेशन ना हो, इसका ख्याल रखते हुए पानी दिया गया था। सेमीफाइनल के बाद ही उनका वजन बढ़ा हुआ पाया गया था। भारतीय दल के मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने बताया, ‘वजन में कटौती से ऊर्जा की कमी और कमजोरी महसूस होती है। आगे के मुकाबलों में इससे समस्या पैदा हो सकती है। इससे उबरने के लिए हाई एनर्जी फूड और थोड़ा पानी दिया जाता है।’

4. क्या पूरी रात में कम नहीं किया जा सका?
वजन सिर्फ 100 ग्राम अधिक नहीं था। विनेश का वजन मंगलवार की रात को निर्धारित भार वर्ग से 1.5 किलोग्राम अधिक था। वजन कम करने के लिए हर संभव उपाय किए गए, लेकिन सुबह उनका वजन 200 ग्राम ज्यादा था। फिर उपाय किए गए लेकिन यह 100 ग्राम ही कम हो सका।

5. वजन को कम करने के लिए क्या क्या उपाय किए गए?
सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के बाद विनेश के बढ़े वजन के बारे में पता लगा तो उनके कोच और न्यूट्रशनिस्ट ने वही उपाय किए जो वह अक्सर करती रही हैं। मोटे कपड़े पहनाकर स्किपिंग करावाई गई, जॉगिंग, साइकलिंग, स्प्रिंटिंग कराई गई, सॉना में बिठाया गया, बाल काटे गए और अपुष्ट जानकारी के मुताबिक खून तक निकाला गया।

6. क्या बाल, नाखून काटने और खून निकालने से 100 ग्राम तक वजन कम हो सकता है?
रेसलर्स नाखून के साथ नहीं लड़ सकते। विनेश के बाल बड़े थे। वजन इस बात पर निर्भर करता है कि बाल कितने घने और लंबे हैं। वैसे बाल काटकर औसतन 40-50 ग्राम वजन घटाया जा सकता है।

7. सपोर्ट स्टाफ बढ़ते वजन पर नजर क्यों नहीं रख पाया?
विनेश के साथ उनके निजी बुल्गारियन कोच वूलर अकोस होते हैं। विनेश की अपनी न्यूट्रशनिस्ट भी हैं। इनके साथ वह लंबे समय से काम कर रही हैं। विनेश का वजन मेंटेन करने के लिए वह मुकाबले से जिस फॉर्म्युले पर काम करते थे, उसे इस बार भी आजमाया गया मगर अपेक्षित परिणाम नहीं मिला।

8. यदि सपोर्ट स्टाफ को आशंका थी तो उसने कोई उपाय क्यों नहीं किया या फिर उपाय किया तो कौन से उपाय किए?
भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से भेजी गई मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने बताया कि जब पता चला कि विनेश का वजन बढ़ गया है तो उनके निजी कोच ने इसके लिए उपाय किए। वह इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि वजन कम हो जाएगा।

9. क्या चोट या मेडिकल ग्राउंड का हवाला देकर विनेश बाउट से हटकर अपना सिल्वर पक्का कर सकती थीं?
ऐसा संभव नहीं था। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के नियमों के मुताबिक, ‘अगर कोई ऐथलीट वजन (पहला और दूसरा दोनों) के लिए नहीं आता तो उसे कॉम्पिटिशन से हटा दिया जाएगा और उसको बिना किसी रैंक के आखिर में रखा जाएगा।’ अगर मुकाबले के दौरान रेसलर चोटिल हो जाता है और आगे लड़ नहीं पाता तो उसे हारा हुआ घोषित कर दिया जाता है। कॉम्पिटिशन के पहले दिन के बाद अगर कोई रेसलर चोटिल हो जाता है या फिर किसी बीमारी का शिकार हो जाता है तो भी उसे वजन देने के लिए आना ही होगा। ऐसा नहीं होने पर उसको कॉम्पिटिशन से बाहर कर दिया जाता है और उसकी रैंकिंग्स लिस्ट में आखिर में रख दिया जाता है।

10. जब 53 किलोग्राम में पहले वह खेलती थीं, तो फिर 50 किलोग्राम में खेलने का जोखिम क्यों उठाया?
विनेश ने अपने करियर की शुरुआत में 48 किलोग्राम भार वर्ग में लड़ती थीं। अब ओलिंपिक्स के महिला वर्ग में न्यूनतम भार वर्ग 50 किलोग्राम है। उम्र बढ़ने के साथ विनेश के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग के लिए अपने को हमेशा तैयार रखना संभव नहीं लग रहा था। इसलिए उन्होंने 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेना शुरू किया। पैरिस ओलिंपिक्स के लिए ट्रायल्स में विनेश ने दो कैटिगरी में एंट्री ली। विनेश 53 किलोग्राम के ट्रायल में अंजू से हार गईं जिसे बाद में अंतिम पंघाल ने जीता। विनेश फिर 50 किलोग्राम में उतरकर ट्रायल जीतने में सफल रहीं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us