• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रिकेटर सुनील गावस्कर से नेता संजय सिंह तक… विनेश फोगाट के आयोग्य रहने पर किसने क्या कहा?

sports_master by sports_master
August 7, 2024
in olympics
0
क्रिकेटर सुनील गावस्कर से नेता संजय सिंह तक… विनेश फोगाट के आयोग्य रहने पर किसने क्या कहा?

पेरिस: विनेश फोगाट के स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदों के साथ सुबह उठे भारतीय खेलप्रेमियों को उनके ओलंपिक से अयोग्य करार दिये जाने की खबर पर सहसा यकीन ही नहीं हुआ। हर तबके से लोगों ने इसे पेरिस ओलंपिक में ‘सबसे बड़ा झटका’ और ‘क्रूर ’ करार दिया। विनेश को महिला कुश्ती के 50 किलोवर्ग में फाइनल मुकाबले से पहले वजन अधिक पाये जाने के कारण अयोग्य करार दिया गया । अब वह स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंचने के बाद खाली हाथ लौटेंगी। इस खबर को लेकर प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भारी रोष जताया है और विनेश के लिये समर्थन जाहिर करते हुए कइयों ने ‘तानाशाही व्यवस्था’ पर सवाल भी उठाये हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या लिखा?

एक प्रशंसक ने लिखा ,‘विनेश फोगाट के ओलंपिक सफर का यह क्रूर अंत है। वह जीत की राह पर अग्रसर थी।’ एक अन्य ने लिखा ,‘भारत के लिये 2024 ओलंपिक का सबसे बड़ा झटका । विनेश फोगाट को सौ ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। भारत की शेरनी जो स्वर्ण जीतने वाली थी , अब पदक के बिना लौटेगी । दिल टूट गया है।’
दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी दुखी

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा ,‘यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है और अनुचित भी। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इस पर गौर करके कड़ा विरोध जतायेंगे क्योंकि यह शुरूआती दौर का मुकाबला नहीं था ।’ उन्होंने कहा ,‘हम पदक दौर की बात कर रहे हैं । भारतीय ओलंपिक संघ या भारत सरकार को इसका सख्त विरोध करना चाहिये।’

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा ,‘मैं बहुत दुखी हूं । विनेश ने जो कर दिखाया, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।’ उन्होंने लिखा ,‘इस ओलंपिक में किसी भारतीय खिलाड़ी के साथ यह सबसे दर्दनाक हादसा है । हम सोच भी नहीं सकते कि उस पर क्या गुजर रही होगी । अगर संभव होता तो मैं अपना पदक उसे दे देती।’

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

महिंद्रा और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा ,‘‘नहीं । नहीं । नहीं । इसे बुरा सपना बना दीजिये ताकि मैं उठूं तो मुझे पता चले कि यह सत्य नहीं था ।’ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ओलंपिक के बहिष्कार की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा ,‘यह विनेश का नहीं बल्कि देश का अपमान है । विनेश इतिहास रचने जा रही थी और उसे सौ ग्राम वजन बढने पर बाहर करना अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ है। भारत सरकार को तुरंत दखल देना चाहिये और सुनवाई नहीं होती है तो ओलंपिक का बहिष्कार किया जाये ।’

बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर ने लिखा ,‘हम यह समझने की कोशिश कर सकते हैं कि आप पर क्या बीत रही होगी । इस तरह सफर खत्म होने से आपका दिल टूटा है । लेकिन हम सभी को आप पर गर्व है। आप हमेशा से चैम्पियन थी और लाखों की प्रेरणास्रोत ह

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा भारत, स्पिनर्स के आगे बल्लेबाजों का पूरी तरह सरेंडर

27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज हारा भारत, स्पिनर्स के आगे बल्लेबाजों का पूरी तरह सरेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us